मेरठ : गैस गीजर एक और किशोरी की मौत, गैस गीजर से 2 दिन में ये दूसरी मौत, 3 दिन की दुल्हन की भी गैस गीजर से हुई थी मौत

मेरठ में पिछले 2 दिनों में गैस गीजर की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाली दोनों लड़कियां हैं। रविवार को सराफा करागिर की 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली वाली बेटी की बाथरूम में गैस गीजर में रिसाव होने से मौत हो गई।
 | 
mrt
मेरठ में पिछले 2 दिनों में गैस गीजर की चपेट में आने से 2 लड़कियों की मौत हो चुकी है। रविवार को सराफा करागिर की 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की बाथरूम में गैस गीजर में रिसाव होने से मौत हो गई। काफी देर तक जब किशोरी बाथरूम से बाहर नहीं आई तो घरवालों को चिंता हुई। बाद में बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। बच्ची बेहोश थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Read Also:-मेरठ : अभी पति की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, देना पड़ा नई नवेली पत्नी की अर्थी को कंधा, 26 जनवरी को हुई थी शादी

 

शराफत अपने परिवार के साथ मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार अंसारी मस्जिद के पास किराये के मकान में रहता है। मूल रूप से शराफत का परिवार कोलकाता के हुगली शहर का रहने वाला है। वह 30 साल पहले यहां ज्वेलरी का काम करने के लिए मेरठ आया था। यहां सर्राफा बाजार में उनकी दुकान भी है। सोने को गलाकर आभूषण बनाए जाते हैं।

 

शराफत की मां का एक सप्ताह पहले कोलकाता में निधन हो गया था। रविवार को मां की मौत के बाद परिवार कोलकाता से लौटा था। घर में पत्नी इस्मतारा, तीन बेटियां नरगिस, सरमीन और परवीन मौजूद थीं। शाम को 15 वर्षीय बेटी परवीन  नहाने के लिए बाथरूम गई। आधे घंटे बाद भी वह बाहर नहीं आई तो मां ने आवाजलगाई। जब कोई बाथरूम से आवाज नहीं आई तो मां ने दरवाजा बजाया, फिर भी कोई जवाब नहीं आया। तब मां ने शोर मचाया।

 

शोर मचाने पर दोनों बेटियां, पड़ोसी इकट्ठे हो गए। दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बेटी बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ी है। उसे रेलवे रोड स्थित डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर कोलकाता चले गए। परिजनों ने बताया कि बेटी फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी। 19 मार्च को उनका बर्थडे था। जिसकी योजना बना रहे थे।

 

देहली गेट थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

 sonu

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।