मेरठ : अभी पति की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, देना पड़ा नई नवेली पत्नी की अर्थी को कंधा, 26 जनवरी को हुई थी शादी

पति के हाथों की मेंहदी तक नहीं उतरी और उसे अपनी पत्नी की अर्थी बनानी पड़ी। हादसे के बाद से इंजीनियर पति सदमे में है। शादी को अभी तीन दिन ही हुए हैं और पत्नी की अर्थी उठ गई। परिवार में मातम छाया हुआ है। मायका पक्ष भी ससुराल पहुंच गया।
 | 
jarati vihar
मेरठ में बाथरूम में नहाने के दौरान गीजर गैस लीक होने से एक दुल्हन की मौत हो गई। शनिवार की सुबह दुल्हन नहाने के लिए बाथरूम गई थी। जब कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो उसकी सास ने बाहर से बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। जब कोई आवाज नहीं आई तो उसने तुरंत इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।Read Also:-मेरठ: धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक ने पंखे से लटककर लगाई फांसी, परिजन बोले- बेटे ने की थी लव मैरिज.....

 

करीब 20 मिनट बाद सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो दुल्हन एक कोने में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे कार से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के मायके और ससुराल पक्ष की ओर से किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है। घटना जागृति विहार के सेक्टर-8 की है।

 

जागृति विहार सेक्टर-8 निवासी पारस कुमार इंजीनियर हैं। उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। पारस की शादी 2 दिन पहले यानी 26 जनवरी को ही गाजियाबाद की रहने वाली वैशाली से हुई थी। गुरुवार को शादी हुई थी। शुक्रवार को दुल्हन को विदा करने के बाद घर लाया गया था। शनिवार को घर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसके बाद दुल्हन बाथरूम में नहाने चली गई। काफी देर तक नहाने के बाद जब दुल्हन बाहर नहीं आई तो घर में सभी को चिंता हुई। घर की महिलाएं वैशाली का इंतजार कर रही थीं।

 

आनन-फानन में बहू को उसी सजी-धजी गाड़ी में आनंद अस्पताल ले जाया गया, जिसमें वे विदा होकर आई थी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बहू की मौत की जानकारी माता-पिता को दी। वैशाली के परिजन भी मेरठ पहुंच गए। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। पारस के भाई ने बताया कि गैस गीजर से गैस लीक होने से मौत हुई है। 

 

जागृति विहार में गैस गीजर में लीकेज होने से दुल्हन की मौत के बाद घर के बाहर लोग जमा हो गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखों में आंसू भर आए। पारस और वैशाली की शादी के बाद भी परिवार के लोग और रिश्तेदार घर पर ही मौजूद थे, क्योंकि शादी के बाद शनिवार को पहली पूजा हुई थी। 

 

शादी वाले घर में हर तरफ खुशी का माहौल था लेकिन अचानक से सारा माहौल बदल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पारस को सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुंचने लगे। देर शाम तक घर पर परिचितों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।

डॉक्टरों के मुताबिक, "गैस गीजर से जब लीकेज होता है तो कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सबसे पहले बाथरूम में मौजूद शख्स को बेहोश कर देती है। फिर इसका असर उसके दिमाग पर पड़ता है। ये सब इतनी जल्दी होता है कि शरीर को कुछ महसूस ही नहीं होता।" अगर कोई व्यक्ति बाथरूम में गैस के बीच में 5 मिनट से ज्यादा समय तक रहे तो ब्रेन डेड होने की आशंका रहती है।

 

उधर, मेडिकल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने शनिवार शाम सूरजकुंड में दुल्हन का अंतिम संस्कार किया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।