मेरठ: धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक ने पंखे से लटककर लगाई फांसी, परिजन बोले- बेटे ने की थी लव मैरिज.....
मेरठ में एक युवक ने पंखे से लटक कर मौत को गले लगा लिया। लड़के ने एक मुस्लिम लड़की से लव मैरिज की थी। परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
Sun, 29 Jan 2023
| 
मेरठ में एक युवक ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। लड़के ने एक मुस्लिम लड़की से लव मैरिज की थी। परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के चित्रकूट कॉलोनी की है।Read Also:-UP : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की रात्रि सेवा और ऑनलाइन टिकट बुकिंग फिर से हुई बहाल
दोनों ने करीब तीन साल पहले घरवालों की इजाजत के बगैर गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
युवक के बड़े भाई जॉनी चौधरी ने बताया, दुष्यंत लव मैरिज के बाद किराए पर कमरा लेकर लड़की के साथ रहता था। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों अपने-अपने घर में रह रहे थे। दुष्यंत अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था। लेकिन लड़की के परिवार की शर्त थी कि दुष्यंत पहले अपना धर्म बदल कर मुसलमान बनें। इसके बाद ही वह लड़की को उसके साथ भेजेंगे।
आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी से बात की थी। उसके फ़ोन पर आखिरी कॉल अपनी पत्नी की थी। दोनों ने करीब 40 मिनट तक बात की। पुलिस ने मोबाइल फ़ोन जब्त कर लिए हैं।
दुष्यंत के पिता संजीव चौधरी का पहले ही निधन हो चुका है। पिछले साल उसकी बड़ी बहन की शादी हुई थी। घर में सिर्फ दुष्यंत और उसकी मां शिक्षा देवी ही रहते थे। बेटा दुष्यंत चौधरी (23) डीजे का काम करता था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात दुष्यंत कमरे में सोया था। सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। ऐसे में उनकी मां शिक्षा देवी उसे जगाने पहुंचीं। माँ ने कमरे के बाहर से पहले बेटे को आवाज़ दी। जवाब नहीं मिला तो दरवाजे खटखआया।
दरवाजा अंदर से खुला था। और छूते ही खुल गया। मां ने जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि बेटे का शव पंखे से लटका हुआ है। बेटे का शव देख मां जोर से चीख पड़ी। पड़ोसी भी वहां आ गए। देखा तो बेटे ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
शिकायत अभी दर्ज नहीं हुई है
मामले पर एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले पर एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
