UP : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की रात्रि सेवा और ऑनलाइन टिकट बुकिंग फिर से हुई बहाल

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि जान-माल के नुकसान से बचने के लिए एक महीने के लिए रात की सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया गया था, लेकिन अब यह जरूरी नहीं है क्योंकि मौसम में सुधार हुआ है। 
 | 
upsrtc
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (Independent Charge) दयाशंकर सिंह ने मौसम की स्थिति को देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग और रात्रि सेवाओं को बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब मौसम में सुधार हो रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बुकिंग बहुत ही जरूरी है।Read Also:-भारत जोड़ो यात्रा: श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गाँधी ने फहराया तिरंगा झंडा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से श्रीनगर गूंज उठा....

 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने कोहरे के कारण 15 दिसंबर 2022 से रोडवेज बसों की रात्रि सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग निलंबित कर दी थी। अब मौसम में हो रहे सुधार को देखते हुए यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने परिवहन मंत्री से उनके निर्देशों के अनुपालन में नाइट सर्विस बसों के संचालन और टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने के लिए मार्गदर्शन मांगा, जो पहले कोहरे की स्थिति के कारण निलंबित कर दिया गया था। उन्हें बहाल कर दिया गया है और उन सभी रात्रि सेवाओं के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग खोल दी गई है।

 

उल्लेखनीय है कि कोहरे के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए रात में बसों का संचालन नियंत्रित रहा था। दयाशंकर सिंह ने कहा कि जान-माल के नुकसान से बचने के लिए एक महीने के लिए रात की सेवाओं को स्थगित करने का फैसला किया गया था, लेकिन अब यह जरूरी नहीं है क्योंकि मौसम में सुधार हुआ है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।