Breaking : यूपी के हरदोई में तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 घायल
यह भीषण दुर्घटना Hardoi District के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हुई है।
Wed, 11 May 2022
| 
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi District) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची हुई है।
कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार घटना हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे (Hardoi Kelkatra-Bilhaur Highway) की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक टेंपो में आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठी हुईं थी। उसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। यह भी पढ़ें - मुरादाबाद : अमरोहा के सर्राफा बाजार में बदमाशों ने तमंचे के बल पर 20 लाख की ज्वेलरी लूटी, पुलिस जांच में जुटी
अंग भंग हुए
डंपर की टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टेंपो में सवार कुछ यात्रियों के अंग भंग तक हो गए। आसपास के लोगों ने टेंपों में से यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को मामले की जानकारी दी। यह भी पढ़ें - Sedition Law : राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, जिस पर इस कानून के तहत दर्ज हैं मुकदमे, वह कोर्ट जा सकते हैं
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में अभी तक 3 यात्रियों की मौत होना सामने आ रहा है। वहीं, गंभीर रूप से सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।