उत्तरप्रदेश में त्योहारों को लेकर गाइडलाइंस जारी, सड़कों पर धार्मिक आयोजनों की अनुमति नहीं

इस संबंध में राज्य के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार के निर्देश में कहा गया है कि धार्मिक कार्यक्रम घर के अंदर ही आयोजित किए जाएं।
 | 
cm yogi
उत्तर प्रदेश में ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के आगामी त्योहारों के दौरान सड़कों पर किसी भी धार्मिक सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में राज्य के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार के निर्देश में कहा गया है कि धार्मिक कार्यक्रम घर के अंदर ही आयोजित किए जाएं और किसी भी व्यक्ति को सड़क जाम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। Read Also:-UP : अतीक-अशरफ हत्याकांड का सीन किया रीक्रिएट, प्रयागराज के कोल्विन अस्पताल पहुंची एसआईटी, वारदात के हालात समझने में मिलेगी मदद....

 

प्रधान सचिव (Home) संजय प्रसाद और विशेष पुलिस महानिदेशक (SDGP) प्रशांत कुमार ने एडीजी, महानिरीक्षक (IG), उप महानिरीक्षक, जिला पुलिस प्रमुख, मंडल आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट (DM) जैसे सभी फील्ड अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। 

 

'सड़क, यातायात किसी भी सूरत में बाधित नहीं होना चाहिए'
प्रसाद ने कहा है कि क्षेत्र के सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि धार्मिक कार्यक्रम उनके निर्धारित स्थान पर ही हो। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सड़क व यातायात बाधित कर कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिए। अतीत में हम उचित संचार और समन्वय के माध्यम से ऐसा करने में सफल रहे हैं। इस साल भी हमें ऐसे ही प्रयास करने हैं।

 
अधिकारियों को सोशल मीडिया पर साझा की जा रही फर्जी खबरों या सूचनाओं के खिलाफ सतर्क रहने और किसी भी धार्मिक जुलूस की अनुमति नहीं देने के लिए कहा गया है, जिसके लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई है।

 

'नागरिकों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी'
प्रसाद ने कहा, ''नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती 22 अप्रैल को एक ही दिन मनाई जा सकती है। मौजूदा माहौल को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

 price

विशेष डीजीपी प्रशांत कुमार ने राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार पुलिस गश्त का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। हर महत्वपूर्ण घटना की वीडियोग्राफी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुख्यात तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस महानिदेशक आर.के. विश्वकर्मा ने अंचल, रेंज और जिले के अधिकारियों द्वारा आगामी त्योहारों की तैयारियों की भी समीक्षा की।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।