उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र!

 उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों के लिए योगी सरकार की कैबिनेट ने डाक्टरों को खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम कैबिनेट बैठक के दौरान योगी सरकार सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा सकती है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। 
 | 
YOGI
उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों के लिए राज्य सरकार ने खुशखबरी देने की पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, राज्य सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है, इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में ही कैबिनेट डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के मसौदे को मंजूरी दे सकती है। फिलहाल डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है, इसे बढ़ाने की लगातार मांग हो रही है। READ ALSO:-UP : यहां बन रहा है उत्तर प्रदेश का तीसरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला रोपवे! जानिए अभी तक कितना हुआ है निर्माण?

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। आपको बता दें कि फिलहाल डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है, जिसे बढ़ाकर 65 साल करने की योजना बनाई गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद आज इसे लागू किया जा सकता है। 

 

राज्य में सरकारी डॉक्टरों के आंकड़ों की बात करें तो पूरे राज्य में लगभग 19,500 पद हैं। इन पदों में से सिर्फ 11,500 पदों पर ही डॉक्टर तैनात हैं। ऐसे में सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने से रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी। सरकार ने इसका ब्योरा पहले ही तैयार कर लिया था। 

 whatsapp gif

इस मुद्दे के अलावा उत्तर प्रदेश माता-पिता भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली में भी संशोधन किया जा सकता है। इसमें उन बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने का नियम शामिल हो सकता है जो अपने माता-पिता की उचित देखभाल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा नगर विकास विभाग की सीएम ग्रिड योजना के तहत 18 शहरों में ई-बस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।