दलित बेटी से दरिंदगी...और उसे छेड़ा पुलिस ने उनको तोड़ा! लंगड़ाते हुए चलते दिखाई दिए आरोपी; जब वह चिल्लाई 'पापा बचाओ-बचाओ' तो मुंह दबा दिया

14 अगस्त की घटना के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी लड़की को बाल पकड़कर खींच रहा है और जबरदस्ती खेत में ले जा रहा है। अब इनमें से दो आरोपियों का लंगड़ाकर चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 | 
JAUNPUR
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दलित लड़की से दरिंदगी करने वाले दो आरोपी एक पैर से लंगड़ाते हुए जेल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में सभी सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। बता दें कि दलित लड़की को उसके घर से अगवा करने के बाद उन्होंने लड़की के साथ दरिंदगी की। इस पूरी घटना का वीडियो आरोपियों ने ही वायरल कर दिया। यह पूरा मामला जौनपुर के मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। Read Also:-UP : कानपुर के मल्टीप्लेक्स में फिल्म गदर-2 में मचा गदर बवाल, AC बंद होने पर दर्शकों के साथ बदसलूकी, बाउंसरों ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर कूटा, देखें VIDEO

 

मंगलवार और बुधवार को जौनपुर से एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें 6 युवक एक दलित लड़की से दरिंदगी करते नजर आ रहे थे। वीडियो के मुताबिक, सभी लड़के लड़की के शरीर को नोच रहे हैं। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटा रही है। वह हाथ जोड़कर 'पापा बचाओ-बचाओ' चिल्ला रही है।

 


वीडियो में दबंग युवक लड़की को गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं। आरोपियों के हाथ में मोबाइल फोन थे, जिनकी फ्लैश लाइट जल रही थी। सभी आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो वायरल हो गया। 

 Image

अदालत ने सभी आरोपीरों भेजा जेल जेल 
वायरल वीडियो की जांच के दौरान एक और आरोपी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया। जब उसे जेल लाया जा रहा था। इनमें से दो आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 Image

पुलिस से डर कर भागते समय लगी चोट 
पुलिस की ओर से कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि पीड़िता का मुंह दबाकर और बाल खींचकर बर्बरता करने वाले दोनों आरोपी आशीष और विक्की भागते समय घायल होकर गिर गए। इससे उनके पैर में चोट लग गयी और दोनों घायल हो गये। बता दें कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 354, 504, 506, 452, 328 आईपीसी और धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 whatsapp gif

आरोपी बेटी को घर से ले उठा ले गए थे 
पीड़िता की मां ने बताया था कि उनकी बेटी उनसे कुछ दुरी पर घर पर सो रही थी। लेकिन आरोपी कब और कैसे उसकी बेटी को घर के अंदर से उठा ले गए ये उन्हें पता नहीं था। मां ने कहा कि पहले वह लोकलाज के नाते इस मामले में चुप रहीं। लेकिन जब आरोपियों ने उनकी बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम किया तो मजबूरन उन्हें पुलिस से गुहार लगानी पड़ी। 

 monika

इस संबंध में मछलीशहर के क्षेत्राधिकारी (CO) अतर सिंह ने बताया कि लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर खेत में ले जाकर छेड़छाड़ करने के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस ने विक्की उर्फ विवेक, आशीष, प्रदीप बिंद उर्फ गोरे, पप्पू बिंद, शेषमणि बिंद, विनोद बिंद और प्रमोद कुमार बिंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।