Amethi Lok Sabha Election Result 2024 : अपना बूथ पर भी पीछे रही स्मृति ईरानी, ​​1.25 लाख वोटों से पीछे

इस बार अमेठी लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर किशोरी लाल शर्मा उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। बसपा ने भी नन्हे सिंह चौहान को टिकट देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
 | 
LK SHARMA
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने यहां शानदार प्रदर्शन किया और वह भरतीय जनता पार्टी से यह सीट छीनती नजर आ रही है। भरतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार चुनाव में पीछे चल रही हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले किशोरी लाल शर्मा बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बसपा की ओर से चुनाव लड़ने वाले नन्हे सिंह चौहान कुछ खास नहीं कर सके। READ ALSO:-नगीना लोकसभा सीट: चंद्र शेखर बड़े-बड़े दिग्गजों से आगे! रावण ने दिलचस्प किया UP के नगीना का मुकाबला, 1.25 लाख वोटों से आगे

 

अमेठी सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। यहां कुल 54.34 फीसदी वोट पड़े थे। साल 2019 में भी इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। उस समय भरतीय जनता पार्टी के टिकट पर स्मृति ईरानी बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पाई थीं। उन्हें कुल 4 लाख 68 हजार वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के टिकट पर राहुल गांधी 4 लाख 13 हजार 394 वोट पाने के बावजूद 55 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे। 

 

लाइव अपडेट्स:
  • 04.12 PM: अमेठी में स्मृति ईरानी अपना बूथ भी नहीं बचा पाईं। वे 1.25 लाख वोटों से पीछे चल रही हैं।
  • 03.22 PM: किशोरी लाल की बढ़त अब बढ़कर 118471 वोट हो गई है।
  • 03.22 PM: केएल शर्मा को अब स्मृति ईरानी के खिलाफ 115128 (1.15 लाख से ज्यादा) वोटों की बढ़त मिल गई है।
  • 03.19 PM: अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने कहा कि अमेठी की जीत गांधी परिवार की जीत है। यह अमेठी की जनता की जीत है। असली काम यहां की जनता ने किया है, प्रियंका गांधी लंबे समय से यहां हैं। मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा हूं।
03.01 PM: किशोरी लाल शर्मा ने ट्वीट किया
  •  02.46 PM: स्मृति ईरानी अब 102429 वोटों से पीछे चल रही हैं।
  • 02.43 PM: किशोरी लाल शर्मा की स्मृति ईरानी से बढ़त अब 95962 वोटों की हो गई है।
  • 02.12 PM: किशोरी लाल शर्मा की भारी बढ़त के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर किशोरी लाल शर्मा को बधाई दी है।
  • 01.57 PM: किशोरी लाल शर्मा 81633 वोटों से आगे हो गए हैं।
  • 01.05 PM: किशोरी लाल शर्मा अब 60206 वोटों से आगे हो गए हैं।
  • 12.53 PM: जीत की ओर बढ़ रहे किशोरी लाल ने कहा कि अभी वोटों की गिनती जारी है। अभी कई राउंड की गिनती होनी है। उसके बाद बात करेंगे।
  • 12.49 PM: स्मृति ईरानी अब 55,974 वोटों से पीछे हैं।
  • 11.57 AM: किशोरी लाल शर्मा अब 44872 वोटों से आगे हो गए हैं।
  • 11.49 AM: कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 39147 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 11.43 AM: कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 37640 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 11.27 AM: अमेठी में स्मृति ईरानी फिलहाल 37 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।
  • 10.59 AM: छठे चरण के बाद किशोरी लाल शर्मा की बढ़त 23428 वोटों से ज्यादा हो गई है। किशोरी लाल शर्मा को 82577 वोट मिले हैं जबकि स्मृति ईरानी को 59149 वोट मिले हैं।
  • 10.18 AM: कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 14997 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 10.09 AM: अमेठी से किशोरी लाल शर्मा 10423 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 10.01 AM: अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को 31489 वोट मिले हैं, जबकि स्मृति ईरानी को 21899 वोट मिले हैं। किशोरी लाल शर्मा 9590 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 9.37 AM: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 3 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।
  • 9.01 AM: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं।
  • 8.00 AM: अमेठी में भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

 


गांधी परिवार के विश्वासपात्रों में से एक केएल शर्मा
केएल शर्मा पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वासपात्र लोगों में से एक हैं। शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भी काफी करीबी रहे हैं। वह गांधी परिवार के विश्वासपात्रों में से एक हैं। सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रही हैं। उन दिनों से वह सोनिया गांधी का समर्थन भी करते रहे हैं। वह सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि भी रहे हैं। केएल शर्मा लंबे समय से अमेठी और रायबरेली दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस का काम संभाल रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में ही कांग्रेस ने दोनों क्षेत्रों में पैर जमाए हैं।

 KINATIC

केएल शर्मा का राजनीतिक करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कुशल रणनीतिकार हैं। संगठन का काम देखने और उसे संभालने में माहिर हैं। वे बिहार कांग्रेस के पार्टी प्रभारी रह चुके हैं। पंजाब में चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा दी गई जिम्मेदारी भी संभाली थी। वे पंजाब कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।

 whatsapp gif

2014 का जनादेश
2014 में भी राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला था। उस समय कांग्रेस के टिकट पर राहुल गांधी को कुल 4 लाख 8 हजार वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी के टिकट पर स्मृति ईरानी को कुल 3 लाख वोट मिले थे और वे 1 लाख 7 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं। उस चुनाव में बसपा ने इस सीट से धर्मेंद्र प्रताप सिंह को भी टिकट दिया था, लेकिन उन्हें सिर्फ 57 हजार वोट मिले थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।