Uttar Pradesh Weather: बर्फीली हवाओं का बोलबाला, प्रदेश में गलन जारी, 8 जनवरी तक बेहद घने कोहरे और कोल्ड-डे की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य के लिए जारी चेतावनी में कहा गया है कि घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे की स्थिति सक्रिय रहेगी। ज्यादातर शहरों में 7 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा, जबकि 8 और 9 को कुछ इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद है। 
 | 
mausam
उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को भी आंधी-तूफान की हवाओं ने कहीं-कहीं धूप के बावजूद लोगों को ठंड से बेहाल कर दिया था। इसका असर यह हुआ कि कई जगहों पर दिन-रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। झांसी में रात सबसे ठंडी रही, जबकि नजीबाबाद में दिन सबसे ठंडा रहा।Read Also:-UP : ट्रेन की छत पर जिंदा जला युवक, महिला यात्री की चप्पल लेकर बोगी की छत पर चढ़ा बंदर, चप्पल उतारने के लिए युवक डिब्बे पर चढ़ा था

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को झांसी 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। फतेहपुर-नजीबाबाद (4.0 डिग्री), कानपुर नगर (4.4), अयोध्या-मुजफ्फरनगर (4.5) और वाराणसी (4.6) में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक का अंतर दर्ज किया गया। नजीबाबाद का अधिकतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया। दिन के अधिकतम तापमान के हिसाब से मुजफ्फरनगर 9.3, मेरठ-बहराइच 10.6, प्रयागराज 11 डिग्री पर कांप उठा। अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।

 


8 जनवरी तक कोल्ड-डे और बेहद घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य के लिए जारी चेतावनी में कहा गया है कि घने कोहरे के साथ कोल्ड-डे की स्थिति सक्रिय रहेगी. ज्यादातर शहरों में 7 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा, जबकि 8 और 9 को कुछ इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।