UP Weather : उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर, 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; बारिश की भी संभावना
कड़ाके की सर्दी के कारण आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने यह अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए जारी किया है।
Mon, 9 Jan 2023
| 
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का तांडव जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को कोहरे और शीतलहर के चलते लखीमपुर सहित कई जिलों में पारा 4 डिग्री पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग ने यह अलर्ट अगले 48 घंटों के लिए जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। ठंड और बढ़ेगी। हल्की बारिश की भी संभावना है।Read Also:-उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की हाथ पैर सुन्न कर देने वाली ठंड, दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में
बढ़ती ठंड को देखते हुए कई जिलों के कलेक्टरों ने अगले कुछ दिनों तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है. बता दें कि कड़ाके की ठंड और कड़ाके की ठंड के चलते बनारस डीएम ने 14 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है. यह आदेश सभी प्राथमिक विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई और बदरसा बोर्ड सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा.
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/WG3sNuhVdw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2023
दिल्ली से सटे नोएडा में इस समय सर्दी अपने उच्चतम स्तर पर है। लगातार पड़ रही ठंड के प्रकोप से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस साल की कड़ाके की ठंड ने नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के लोगों को घरों में कैद कर दिया है, हालांकि रविवार दोपहर नोएडा में हल्की धूप खिली, लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर से पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। नोएडा में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में बढ़ती ठंड और कोहरे से लोगों को दिक़्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2023
एक स्थानीय ने बताया, "पिछले 3-4 दिनों से बहुत ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से सड़क पर चलने में भी दिक़्कत आ रही है। बहुत नज़दीक आने पर ही वाहन दिख रहे हैं।" pic.twitter.com/sx2R9ifw9A
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठंड में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। वहीं, शीत लहर और घने कोहरे के साथ ही उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर समेत 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड के साथ-साथ शीतलहर का सितम जारी है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं, बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्ग लोगों से भी इससे बचने की अपील की गई है।
दिल्ली से सटे नोएडा में इस समय सर्दी अपने चरम पर है। लगातार पड़ रही ठंड के प्रकोप से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस साल की कड़ाके की ठंड ने नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के लोगों को घरों में कैद कर दिया है, हालांकि रविवार दोपहर नोएडा में हल्की धूप खिली, लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर से पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। नोएडा में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ठंड में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। वहीं, शीत लहर और घने कोहरे के साथ ही उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर समेत 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड के साथ-साथ शीतलहर का सितम जारी है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं, बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्ग लोगों से भी इससे बचने की अपील की गई है।
