उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की हाथ पैर सुन्न कर देने वाली ठंड, दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में

 आईएमडी (IMD) के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 | 
waether
देश की राजधानी दिल्ली कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही है, वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों का भी कुछ ऐसा ही हाल ऐसा ही है। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर प्रदेश-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश-राजस्थान तक हर जगह ठंड ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी यूपी और बिहार में भीषण शीतलहर का प्रकोप है।Read Also:-काम की खबर : आप की अपनी आईडी पर रजिस्टर्ड फ्रॉड सिम को ऐसे करें ब्लॉक, फॉलो करें कुछ ये स्टेप्स

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यानी दृश्यता शून्य होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

 


15 जनवरी तक स्कूल हुए बंद
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर के प्रकोप के चलते निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DOE) ने एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी। दिल्ली में निजी स्कूल नौ जनवरी को शीतकालीन अवकाश के बाद खुलने वाले थे। इसके अलावा कड़ाके की सर्दी को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्कूलों में चल रही रेमेडियल क्लासेस को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि सत्र 2022-23 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट का काम शेड्यूल के मुताबिक चलता रहेगा।

 

 

480 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे 480 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन भी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों से कम रहा।

 

88 रद्द, और 335 ट्रेनें लेट
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण करीब 335 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, 88 रद्द, 31 का मार्ग बदला गया और 33 रेलगाड़ियों की यात्रा को उनके गंतव्य स्थान से पहले समाप्त किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ानों के संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि रविवार सुबह करीब 25 उड़ानें विलंबित रहीं।

 

हरियाणा और पंजाब में घने कोहरे का प्रकोप 
हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पिछले एक पखवाड़े से जहां अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, वहीं अधिकतम तापमान में भी पिछले एक सप्ताह से तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। हाल के दिनों में इन दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखा गया है। इस बीच, हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।