UP: बुलंदशहर में ज्वेलरी शोरूम में डकैती का वीडियो हो रहा वायरल, देखें कैसे कुछ ही सेकंड में लूट कर ले गए बदमाश

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सर्राफा के शोरूम पर डकैती का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया।
 | 
BULANDSHAHR
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सर्राफा के शोरूम पर डकैती का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना के वक्त दुकान पर काफी भीड़ थी। इसके बावजूद बदमाशों ने बिना किसी झिझक के फायर भी कर दिया और नकदी, जेवर आदि लूट कर फरार हो गए। इस घटना में सराफा कारोबारी की कमर में गोली लगी है। जिसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उसे हायर मेडिकल सेंटर में रेफर कर इलाज किया जा रहा है।Read Also:-EWS आरक्षण की पात्रता: EWS आरक्षण का लाभ किसे मिल सकता है और इसके क्या नियम हैं, जानिए पूरी जानकारी

 

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है। ग्राम उतरावली निवासी अरविंद (28) की धमिदा अड्डा में सर्राफा की दुकान है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे अरविंद अपने भतीजे के साथ दुकान पर बैठा था। इस दौरान कई ग्राहक दुकान पर गहने खरीदने भी पहुंचे। अरविंद इन ग्राहकों को जेवर दिखा रहा था तभी बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और बंदूक लहराते हुए सीधे अंदर घुस गए। इन बदमाशों ने व्यापारी और उसके भतीजे को हड़काया और सारा सामान निकालने को कहा। वहीं अरविंद ने बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बिना किसी झिझक के फायर कर दिया और सारा सामान लूट कर फरार हो गए। 

 


दिनदहाड़े हुई इस घटना की गूंज राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई। घटना के कुछ ही देर बाद जिला मुख्यालय पर आला अधिकारियों के फोन बजने लगे। इसके बाद आईजी मेरठ प्रवीण कुमार खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दावा किया था कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। हालांकि अभी तक पुलिस को इस घटना का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

 

बदमाशों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की शिनाख्त की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके अलावा मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से बदमाशों की पहचान और तलाशी भी की जा रही है। उधर, घायल सराफ ने बताया कि अभी तक उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि बदमाशों ने दुकान के अंदर से क्या-क्या सामान लूटा है। उन्हें बस इतना पता है कि बदमाशो ने काले कपड़े पहने हुए थे। बदमाशों ने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।