UP : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में मिली लाश की 2 दिन बाद हुई शिनाख्त, पिता ने ही रिवॉल्वर से मारी गोली

 मथुरा में सूटकेस में बंद मिली युवती की लाश की शिनाख्त उसकी मां और भाई ने की। युवती दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोड़बंद की रहने वाली थी। 18 नवंबर को उनका शव यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर मिला था।
 | 
mathura
मथुरा में लाल सूटकेस में मिली आयुषी की हत्या उसके व्यवसायी पिता नितेश यादव ने की थी। उसने दो बार सीने में गोली मारी। मां ने भी घटना में साथ दिया। इसके बाद शव को काफी देर तक दिल्ली के बदरपुर स्थित घर में रखा। फिर शव को लाल सूटकेस में पैक कर 150 किमी तक ले गए और मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।Read Also:-मेरठ: प्रॉपर्टी डीलर ने ऑफिस में की आत्महत्या, सपा नेता के यहां डकैती के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था

 

आयुषी का भरतपुर के एक लड़के से अफेयर था। यह लड़का उसके सहपाठी का रिश्तेदार है। माता-पिता इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर आयुषी का अपनी मां से 17 नवंबर की दोपहर में झगड़ा हो गया था। मां ने इसकी जानकारी पिता को दी। गुस्से में पिता घर आया। उसने आयुषी को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इससे नाराज पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों माता-पिता रोते रहे। उन्होंने बताया कि जो कुछ भी हुआ अचानक और गुस्से में हुआ। पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी उसका अपमान करती थी। उससे कई बार समझाया। लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं थी।

 


आयुषी का नाम नीट में आया, लेकिन काउंसलिंग के लिए नहीं गई थी 
पूछताछ में यह भी पता चला कि आयुषी ने नीट की परीक्षा पास कर ली थी। लेकिन, वह काउंसलिंग के लिए नहीं गई। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभिभावकों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन आयुषी नहीं मानी। पिता ने बताया कि वह हर बात पर परिवार का विरोध करने लगी थी।

 

दोपहर में की हत्या की, रात में शव फेंका
17 नवंबर को आयुषी की मां से झगड़े के बाद उसके पिता ने हत्या कर दी थी। दोपहर में उसके शव को सूटकेस में पैक कर दिया। फिर अंधेरा होते ही सूटकेस कार में रखा और 150 किमी पहुँच कर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया। 18 तारीख की सुबह आयुषी की लाश एक सूटकेस में बंद मिली।

 

दो दिन में मां और भाई ने आकर पहचान की
इससे पहले रविवार को आयुषी की मां ब्रजवाला व भाई आयुष मथुरा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद परिजन बिना किसी से बात किए सीधे पुलिस के साथ कार में सवार हो गए। मीडिया ने सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन मां और भाई कुछ नहीं बोले।

पुलिस मां और भाई को लेकर रविवार की देर शाम पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।

आयुषी बीसीए की छात्र थी। शव को पहचानते-पहचानते मां और भाई की आंखों से आंसू छलक पड़े। वे एक दूसरे से लिपट कर रोने लगे। ब्रजवाला की एक ही बेटी आयुषी और एक छोटा बेटा आयुष था। आयुषी हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस खुद ही परिवार तक पहुंच गई। यानी परिवार ने आयुषी के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी न ही गुमशुदगी दर्ज की गई।

 

दिल्ली से मथुरा पुलिस को फोन आया था। इसमें सूटकेस में मिली युवती के परिजनों के बारे में जानकारी दी। पुलिस दावा कर रही है कि मुखबिर ने कॉल की थी। हालांकि एक बात यह भी सामने आ रही है कि आयुषी के एक परिचित ने मथुरा पुलिस को फोन कर सूचना दी।

 

सूटकेस में मिले शव का खुलासा मथुरा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त के लिए 100 पुलिसकर्मियों की 14 टीमों का गठन किया था। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 300 सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। तभी पुलिस को फोन आया। बताया गया कि बदरपुर के मोड़बंद निवासी युवती दो दिन से लापता है। पुलिस के लिए यह जानकारी काफी थी। इसके आधार पर पुलिस की टीम युवती के घर पहुंची।

 

शव मिलने के बाद पुलिस की प्राथमिकता शिनाख्त करना थी। कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने इसके लिए पहले 4 टीमें लगाईं। लेकिन, जैसे-जैसे समय बढ़ता गया टीमों की संख्या बढ़ती गई। इस खुलासे में 14 टीमें शामिल हुईं। 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी इस बात का पता लगा रहे हैं कि यह किसका शव है। 14 टीमों, 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों और 48 घंटे से ज्यादा की मेहनत का ही नतीजा था कि आखिरकार पुलिस को उनकी शिनाख्त करने में सफलता मिली। 

 

मुख्यमंत्री और डीजीपी कार्यालय से अपडेट लिए जा रहे थे
शुक्रवार यानी 18 नवंबर को जब लाश मिली और ये खबर मीडिया की सुर्खियां बन गई। ऐसे में लखनऊ से मथुरा पुलिस को फोन आने लगे। मुख्यमंत्री और डीजीपी कार्यालय से मामले की हर अपडेट मांगी जा रही थी। युवती के शव की शिनाख्त के बाद मथुरा के कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री व डीजीपी कार्यालय को सूचना दी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।