UP : शक्तिवर्धक दवा खाकर किया दुष्कर्म, लड़की को लहुलुहान हालत में छोड़ कर भागा हैवान, तड़प-तड़प कर हुई मौत

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें घटना की पूरी कहानी बताई। पुलिस के मुताबिक लड़की के सीने पर आरोपी रामबरन गौतम उर्फ राज का नाम देखकर पुलिस को शक हुआ। 
 | 
UNNAO
 उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दलित युवती से प्रेमी के द्वारा ही दरिंदगी के बाद हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को लड़की के प्रेमी ने अंजाम दिया है। युवती ने खुद उसे वाट्सएप पर मैसेज कर कॉल किया था। लेकिन रास्ते में आरोपी ने शक्तिवर्धक दवा खा ली और घर पहुंचने पर बर्बरता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। इस दौरान युवती का गर्भाशय क्षतिग्रस्त हो गया और काफी खून बहने लगा। इससे आरोपी के होश उड़ गए और वह उसे तड़पता छोड़कर भाग गया। और कुछ देर बाद युवती की मौत हो गई।Read Also:-लिव इन पार्टनर आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा के शरीर के किए 35 टुकड़े, हर रात जंगल में फेंकता था शरीर अंग; लिव इन में खौफनाक कत्ल

 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें घटना की पूरी कहानी बताई। पुलिस के मुताबिक लड़की के सीने पर आरोपी रामबरन गौतम उर्फ ​​राज का नाम देखकर उन्हें शक हो गया। इसी शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ाता है। दो साल पहले उसने शेयर चैट एप के जरिए लड़की से दोस्ती की थी। लड़की ने खुद मैसेज भेजकर उसे कॉल किया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही लड़की को खून बहने लगा और डर के मारे वह भाग गया। आरोपी ने बताया कि युवती भी उसके पीछे दौड़ती हुई आई, लेकिन आंगन में ही गिर गई। जहां उसकी मौत हो गई।

 


पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने इस घटना के संबंध में पड़ोस में रहने वाले दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। हालांकि मामले की जांच के दौरान घटना में किसी की भूमिका नहीं पाई गई है। ऐसे में जल्द ही इन दोनों आरोपियों का नाम केस से हटा दिया जाएगा। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाली टीम को इनाम दिया जाएगा।

 

अर्धनग्न हालत में मिली थी लाश
पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले युवती का शव उसके घर के आंगन में अर्धनग्न अवस्था में मिला था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पास में एक लकड़ी का डंडा पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने यह डंडा लड़की के प्राइवेट पार्ट में डाला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मौके पर मिले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।