लिव इन पार्टनर आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा के शरीर के किए 35 टुकड़े, हर रात जंगल में फेंकता था शरीर अंग; लिव इन में खौफनाक कत्ल

श्रद्धा मर्डर केस: दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने आफताब नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आफताब श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर हैं।
 | 
delhi
श्रद्धा मर्डर केस: पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा की हत्या के मामले में आफताब नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आफताब श्रद्धा का लिव-इन पार्टनर हैं। हत्या के बाद आफताब ने अपनी प्रेमिका के शव को 35 टुकड़ों में काट दिया। उसने एक फ्रिज खरीदा और शव के टुकड़े कर उसमें रख दिया ताकि बदबू न आए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शव के टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर रोज महरौली के जंगल में ले जाकर अलग-अलग दिशाओं में फेंक देता था। ताकि रात भर जंगल में घूमते जानवर उन टुकड़ों को खा जाएं और किसी को श्रद्धा की हत्या के बारे में पता न चले।Read Also:-उत्तर प्रदेश : महिला ने कुत्ते के बच्चे को जन्म दिया! 65 साल की बुजुर्ग महिला के अजीबोगरीब-दावे से लोग हुए हैरान

 

खुलासा ऐसे हुआ 
काफी दिनों तक श्रद्धा ने जब फेसबुक पर कोई पोस्ट नहीं किया तो उनके दोस्तों को शक हुआ। उन्होंने इस बात की जानकारी श्रद्धा के माता-पिता को दी। श्रद्धा के परिवार वाले मुंबई पुलिस के पास पहुंचे तो मुंबई पुलिस ने कहा कि ये दिल्ली का मामला है। इसके बाद परिजन दिल्ली के महरौली थाने पहुंचे और यहां लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आफताब को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। 

 

जंगल में चारों दिशाओं में फेंक दिए शव के टुकड़े
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आफताब और श्रद्धा करीब 7-8 महीने पहले मुंबई से दिल्ली आए थे। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। श्रद्धा लगातार आफताब पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और 18 मई को इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आफताब ने श्रद्धा का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। श्रद्धा के मरते ही आफताब परेशान हो गया। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े धारदार हथियार से काट दिए और उन टुकड़ों से बदबू न आए इसलिए उसने बाजार से एक फ्रिज खरीदा और शव के टुकड़ों को फ्रिज के अंदर रख दिया। इसके बाद वह हर रात एक से दो बजे के बीच महरौली के जंगल में जाकर शव के टुकड़ों को फेक देता था।

 


आफताब ने जुर्म कबूला- शादी के लिए दबाव बना रही थी श्रद्धा
पिता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए वह तंग आ गया और उसे मार डाला। अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर श्रद्धा के शव की तलाशी शुरू कर दी है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।