UP : 30 लाख रुपये के लिए किया 11 साल की लड़की का अपहरण, लड़की ने पहचान लिया तो गला दबा कर मार डाला, 3 गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने कहा कि तीनों आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने ही लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि वह उन्हें पहचान गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने उसके शव को बुलंदशहर में फेंक दिया था। 
 | 
GZB
 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से 20 नवंबर को 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा की गयी 11 वर्षीय बच्ची का शव बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक खेत से बरामद किया गया। गिरफ्तार अपहर्ताओं की निशानदेही गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि हरियाणा के सोनीपत के तोकी मनोली गांव निवासी सोनू नाम के व्यक्ति की बेटी खुशी नंदग्राम में अपनी नानी के घर रहती थी। उसने बताया कि वह गत 20 नवंबर को घर से लापता हो गई थी और उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।Read Also:-छात्राओं के वॉशरूम में लगा दिया हिडन कैमरा, रिकॉर्ड किए 1200 सेमी न्यूड वीडियो, एक छात्र हुआ गिरफ्तार

 

श्री मुनिराज ने बताया कि अगले दिन अपहरणकर्ताओं ने लड़की के पिता को फोन कर कहा कि लड़की उनके साथ है और तीन दिन के भीतर 30 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बुलंदशहर निवासी अमित, बबलू और गंभीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर खुशी का शव बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक खेत में मिला। 

 


मेला दिखाने के बहाने अपहरण कर लिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि बबलू ने 20 नवंबर को खुशी को मेला दिखाने के बहाने अगवा किया था और फिर उसे उसके साथी अमित को सौंप दिया था। इसके बाद अमित ने उसे  गंभीर के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता मोन सिंह की 2015 में मौत हो गई थी। उसकी मां ममता ने परिवार की रजामंदी से अपने छोटे देवर सोनू से शादी की थी। उन्होंने बताया कि लड़की की मां को मोन सिंह की बीमा राशि मिलने की उम्मीद थी और आरोपी अमित को इसकी जानकारी लड़की के नाना से मिली। 

 

करीब 18 लाख रुपये के दो चेक मिलने की उम्मीद है
उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बातचीत के दौरान नाना ने अमित को बताया कि सोमवार को बीमा राशि के आठ और 18 लाख रुपये के दो चेक आने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राशि के बारे में सुनने के बाद, अमित ने बबलू और गंभीर की मदद से खुशी का अपहरण करने और फिरौती मांगने की योजना बनाई।

 

लड़की की गला दबा करदी हत्या
श्री मुनिराज पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि वह उन्हें पहचानती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने उसके शव को बुलंदशहर में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।