छात्राओं के वॉशरूम में लगा दिया हिडन कैमरा, रिकॉर्ड किए 1200 सेमी न्यूड वीडियो, एक छात्र हुआ गिरफ्तार

 कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक निजी कॉलेज के एक छात्र को लड़कियों का सेमी न्यूड (अर्ध-नग्न) वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 | 
KP
कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक निजी कॉलेज के एक छात्र को लड़कियों का सेमी न्यूड वीडियो (अर्ध-नग्न) बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि छात्र पर छात्रावास की छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए वॉशरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा लगाने का आरोप है। साथ ही उसने लड़कियों के 1200 से ज्यादा सेमी-न्यूड (अर्ध-नग्न) वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम एम आजाद है। Read Also:-बिजनौर : क़स्बा शेरकोट में खो नदी पर बने करीब 80 साल पुराने पुल से अब ओवरलोड वाहन नहीं गुजर सकेंगे
पुलिस ने बताया कि शुभम ने अपनी गर्लफ्रेंड की हाफ न्यूड (अर्ध-नग्न) तस्वीरें भी क्लिक की थीं। उन पर यह आरोप भी लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह हाल ही में हॉस्टल से भाग गया था, जब कुछ लड़कियों ने उसे वॉशरूम में हिडन कैमरा ठीक करते हुए पकड़ लिया था। पुलिस ने कहा कि होसाकेरेहल्ली के पास एक निजी कॉलेज में हुई यह घटना तब सामने आई जब अधिकारियों ने छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
आरोपी पहले भी गिरफ्तार हो चुका है
पुलिस ने बताया कि उसने पहले भी ऐसा ही किया था और पकड़ा गया था। लिखित माफीनामा जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने आगे कहा कि कॉलेज के एक प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके फोन से 1200 से ज्यादा वीडियो और तस्वीरें बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास एक और फोन है और उसमें और भी वीडियो हो सकते हैं।
संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पी कृष्णकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आरोपी कॉलेज का छात्र है। उसने यह गंदी हरकत की है। इस वजह से हमने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में हम जल्द मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल मैं जांच से जुटाई गई जानकारी के बारे में बात नहीं कर सकता। वीडियो के बारे में और जानकारी जुटाई जाएगी। वह इंजीनियरिंग का छात्र है और बिहार का रहने वाला है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।