Meerut Weather News : ठंड से थोड़ी राहत के बाद फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, शीतलहर के साथ तापमान में गिरावट, अभी जारी रहेगा सर्दी का असर

दिनभर की राहत के बाद मौसम फिर बिगड़ गया। शुक्रवार को जहां दिनभर धूप खिली रही, वहीं शनिवार को सुबह से ही मौसम में नमी बनी रही और हल्के कोहरे व शीतलहर के प्रकोप से लोग कांपते रहे।
 | 
Meerut weather
पिछले तीन हफ़्तों से शहरवासी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। नए साल में पहली बार शुक्रवार को शहरवासियों ने धूप का थोड़ा सा लुत्फ उठाया। पारा भी बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि अब एक दिन की राहत के बाद मौसम फिर बिगड़ गया है। शनिवार को सुबह से ही ठंड बढ़ गई। शीतलहर के बीच तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ पश्चिमी विक्षोभ बनने से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी और अगले कुछ दिनों तक ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है।Read Also:-मेरठ में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत : जागृति विहार के कीर्ति पैलेस पुलिया के पास दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

 

शुक्रवार 24 दिसंबर को मौसम ने फिर करवट ली और तापमान में गिरावट जारी रही। नए साल के पहले दिन से ही लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे थे। तीन हफ़्तों से लोग शीतलहर और कोहरे का सामना कर रहे हैं। नए साल में 13 वे  दिन शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादलों के साथ  सूरज का लुकाछिपी का खेल चलता रहा।

 

तेज धूप से शहरवासियों ने कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत महसूस की। लोग दिनभर छतों पर धूप सेंकते नजर आए। सीजन में पहली बार दिन का तापमान भी 21 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर नौ डिग्री हो गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। सुबह से ही कोहरा छाया रहा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

 
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.  शाही का कहना है कि दो दिन बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा। शीत लहर के साथ कोहरे की भी संभावना है। वहीं, कृषि व्यवस्था के मौसम विज्ञानी डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शनिवार सुबह कोहरा छाने की संभावना है। दिन भर मौसम साफ रहेगा।

 
शुक्रवार को तेज हवा चलने से शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हुआ। हालांकि, यह स्तर अभी भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मेरठ शहर में 300 पर गंगानगर सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। जबकि जयभीम नगर 281वें नंबर पर रहा। पल्लवपुरम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 दर्ज किया गया। शुक्रवार को मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 248 दर्ज किया गया। बागपत में वायु गुणवत्ता सूचकांक 275, गाजियाबाद में 286, मुजफ्फरनगर में 138, शामली में 120 दर्ज किया गया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।