मेरठ में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत : जागृति विहार के कीर्ति पैलेस पुलिया के पास दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

 मेरठ में एक बार फिर तेंदुए का आतंक फैल गया है। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस के पास तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के गुजरने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
 | 
lep
मेरठ में एक बार फिर तेंदुए का आतंक फैल गया है। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस के पास तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के गुजरने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वन विभाग की टीम भी कीर्ति पैलेस इलाके में कांबिंग के लिए पहुंच चुकी है। अभी तक तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।Read Also:-भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद की हार्ट अटैक से मौत, राहुल के साथ चलते-चलते गिरे सांसद संतोख चौधरी....

 

देर रात करीब 1.30 बजे तेंदुआ कीर्ति पैलेस पुलिस चौकी के पास से गुजरते देखा गया। वह कीर्ति पैलेस चौकी के पास जागृति विहार एक्सटेंशन की ओर गया है। यह पूरी तरह रिहायशी इलाका है। कहीं भी घने पेड़ या जंगल नहीं हैं। यहां कैसे पहुंचा तेंदुआ? माना जाता है कि वह एक नाले के सहारे यहां आए थे। सीसीटीवी में दिख रहा है कि तेंदुए ने दीवार फांदने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद एक्सटेंशन की तरफ चला गया।

 


मेरठ में 19 दिन पहले तेंदुए के भौंकने की आवाज सुनाई दी थी। यहां एक तेंदुए का  आरवीसी केंद्र के पास घूमते हुए वीडियो वायरल हो गया था। लोगों ने उसे रात के समय आरवीसी परिसर में घूमते हुए देखा था।

 

मेरठ के कैंट इलाके में 18 दिन पहले एक तेंदुआ देखा गया था। क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने कैंट क्षेत्र में तेंदुए जैसे दिखने वाले जंगली जानवर के देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में कांबिंग की लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। 

 

करीब एक माह पहले शहर के बीचोबीच घनी आबादी वाले मेरठ में रात ढाई बजे एक तेंदुआ घुस आया था। इससे लोगों में दहशत फैल गई थी। टीपी नगर थाने के पीछे ज्वाला नगर में रात ढाई बजे तेंदुआ देखा गया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ घूमते हुए कैद हो गया। वह एक कुत्ते के पीछे दौड़ रहा था।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।