मेरठ : जहरीली शराब पीने से दो भाइयों की हुई मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी, मां ने देखा शव तो मचाया शोर
मेरठ के गंगानगर के दो बेटे मीरपाल (44) व विकास (26) परिवार के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा मीरपाल बहचौला की एक फैक्ट्री में काम करता था। छोटा भाई विकास मेडिकल स्टोर पर काम करता था।
Dec 25, 2022, 13:00 IST
| 
मेरठ में जहरीली शराब पीने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। रविवार सुबह दोनों के शव कमरे में मिले। छोटे बेटे विकास की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आबकारी की टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है। घटना मवाना रोड के अमहेड़ा गांव की है।Read Also:-UP : धार्मिक स्थलों पर फिर से लगाए जा रहे लाउडस्पीकर से नाराज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, चेतावनी जारी कर कही ये बात
राजपुरा के दो बेटे मीरपाल (44) व विकास (26) परिवार के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा मीरपाल बहचौला की एक फैक्ट्री में काम करता था। छोटा भाई विकास मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर रात दोनों शराब पीकर घर पर आए थे।
#MeerutPolice थाना गंगानगर क्षेत्र के ग्राम अम्हैडा में दो भाईयों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सम्बन्ध में ब्रीफ नोटः- pic.twitter.com/qmyDoxkNTf
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) December 25, 2022
परिजनों ने बताया कि गंगानगर में एक अस्पताल के सामने दोनों भाइयों का घर भी है। दोनों इसी घर में सो रहे थे। सुबह देर तक काफी शोर मचाने के बाद दोनों नहीं उठे तो मां उन्हें लेने गई तो कमरे में दोनों की लाश पड़ी थी। शव देख कर मां कश्मीरा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि मीरपाल का अपनी पत्नी आरती से विवाद चल रहा है। विकास की शादी 5 महीने पहले जागृति विहार निवासी कामिनी से हुई थी। विवाद के चलते कामिनी भी अपने मायके में रह रही है। दोनों का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। दोनों ने अपने पति को छोड़ कर अपने घर चली गई हैं।
दोनों भाइयों की मौत के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर शराब का ठेका है। संभवत: दोनों भाइयों ने इसी ठेके से शराब खरीदकर पी थी। साथ ही यह भी बताया गया कि उक्त ठेका अवैध रूप से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनाया गया है।
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि सेक्टर-चार इंस्पेक्टर प्रणव कुमार पांडेय को मौके पर भेजा गया है। मृतक ने शराब का इस्तेमाल किया था वो शराब कहां से खरीदी गई थी? इसकी जांच की जा रही है। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
