मेरठ: बदमाशों के हौसले बुलंद, महिला की चाकू मारकर हत्या, बीच सड़क पर घटना को दिया अंजाम, मृतक घरेलू सहायिका थी.....
मेरठ में बुधवार देर रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। काम से घर लौट रही महिला की बीच सड़क पर बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही।
Thu, 26 Jan 2023
| 
मेरठ में बुधवार देर रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। काम करके घर लौट रही महिला की बीच सड़क पर बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही। बदमाश हत्या करने के बाद फरार हो गए। बाद में राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।Read Also:-अलीगढ़ : सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुआ भूत का वीडियो? लोग बोले- लगता है कोई फिरकी ले रहा है....
बबीता नाम की महिला उम्र 40 वर्ष पत्नी रमेश मौखास थाना मुंडाली निवासी है। मेरठ में घरों में सहायिका का काम करता था। रोज की तरह बुधवार को भी महिला अपना काम करके घर लौट रही थी। मौघास बस स्टैंड पर बस से उतरकर बबीता पैदल घर जा रही थी। तभी बदमाश आए और महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला पर जिस तरह से हमला कर हमला किया गया है, उससे माना जा रहा है कि हत्या किसी ऐसे व्यक्ति ने की है, जिसे बबीता के आने-जाने का समय और रूट पता था। यह कोई जानकार हो सकता है या कोई पहले से ही बबीता की रेकी कर रहा था।
पति रमेश गांव में ही सिलाई व मजदूरी करता है। रास्ते में महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर बदमाश चाकू मारकर फरार हो गए। उधर, पत्नी के घर नहीं पहुंचने पर रमेश व परिजन को चिंता हुई। तभी कुछ राहगीरों ने देखा कि महिला सड़क पर खून से लथपथ पड़ी है। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
थानाध्यक्ष मुंडाली का कहना है कि महिला के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया है। हत्या क्यों की गई, जांच व पूछताछ जारी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
