अलीगढ़ : सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुआ भूत का वीडियो? लोग बोले- लगता है कोई फिरकी ले रहा है....

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) में भूत कैद होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कथित भूत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि Khabreelal.com इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।
 | 
Aligarh
अलीगढ़ में भूत सीसीटीवी में हुआ कैद: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक कथित भूत का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है। कथित भूत का ये वीडियो अब इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।  हालांकि, Khabreelal.com इस की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

 

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कथित भूत के वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। कुछ यूजर्स इसे एडिटेड बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि वह इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात का समय है और गली में सन्नाटा पसरा हुआ है। आप भी सोच रहे होंगे कि भूत कहां है? लेकिन अगले ही पल अचानक एक महिला चादर ओढ़े प्रकट होती है और एक घर के बाहर दिखाई देती है। इस महिला को भूतनी बताया जा रहा है। अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में अब यह 'भूत' चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 


लोगों ने कुछ इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया
वैसे इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फुटेज एडिटेड है।  क्योंकि जैसे ही कथित महिला भूत की एंट्री होगी आपको क्लिप में झटका महसूस होगा। कई ट्विटर यूजर्स भी वायरल फुटेज को लेकर ऐसी ही बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, यह वीडियो एडिटेड लग रहा है। धीमी गति में पता लगाया जा सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, लगता है कोई फिरकी ले  रहा है। एक और अन्य यूजर का कहना है, इससे खराब एडिटिंग मैंने आज तक नहीं देखी। और अगर सीसीटीवी फुटेज है तो उसमें समय और तारीख क्यों नहीं दिख रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है भाई रात को ऐसे ट्वीट मत करना डर लगता है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।