मेरठ : तेंदुए के खौफ से कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, लोग मॉर्निंग वाक पर भी नहीं गए, तलाश में जुटी एक्सपर्ट की टीम

मेरठ में तेंदुए के आतंक ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कीर्ति पैलेस के सीसीटीवी में शुक्रवार रात दिखा तेंदुआ रविवार को लक्ष्मी विहार में देखा गया। तेंदुए के आतंक से कीर्ति पैलेस से लखमी विहार तक लोगों की नींद उड़ी हुई है। कुत्ते-बिल्ली की आवाज से भी लोग सहम रहे हैं। बच्चों को किसी तरह घरों में सुला दिया, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य खुद भाले, लाठी-डंडे लेकर बस्ती की रखवाली करते रहे। 
 | 
LEPARD
रविवार रात 10.30 बजे मेरठ के जागृति विहार सेक्टर आठ में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में तेंदुआ भागता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। तेंदुए के देखे जाने से एक बार फिर दहशत का माहौल है। लक्ष्मी विहार, कीर्ति पैलेस सहित कई कॉलोनियों में लोग पहरा दे रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम एक बार फिर अलर्ट हो गई है।Read Also:-मेरठ : डॉगी ने मालकिन को बदमाशों से बचाया, पिस्टल तानी तो हमलावर हुई डॉगी , घर में घुस रहे थे उलटे पांव भागे लुटेरे

 दिन में इलाके में सर्च अभियान चलाती वन विभाग की टीम।

इससे पहले शनिवार को कीर्ति पैलेस इलाके में एक तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद से लोग दहशत में हैं। रविवार को फिर से तेंदुआ देखे जाने के बाद सोमवार की सुबह कई कॉलोनियों के लोग मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घरों से नहीं निकले। बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद रहे। रातभर कॉलोनी के लोग एक दूसरे से फोन पर तेंदुए के बारे में जानकारी लेते रहे। सुरक्षाकर्मियों ने कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मेडिकल पुलिस भी पेट्रोलिंग करती रही। वहीं, रविवार की रात जागृति विहार सेक्टर आठ में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से हुई है।

कीर्ति पैलेस कॉलोनी में लोगों ने रात भर अपने घर और मंदिर की बत्तियां जलाकर रखीं। शुक्रवार की रात डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस कॉलोनी के सामने नाले के किनारे तेंदुआ देखा गया। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चौकी पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने आसपास की कॉलोनियों सहित जागृति विहार व एक्सटेंशन में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं मिला। रविवार की रात फिर से तेंदुआ सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया, लोग तेंदुए के डर से मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं निकले। 

 LAXMI

सुरक्षा गार्ड और लोगों ने शिफ्ट में ड्यूटी दी
कीर्ति पैलेस और लक्ष्मी विहार कॉलोनी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सुरक्षा गार्डों को लाठी डंडे थमा दिए गए हैं। उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया है। दोनों कॉलोनियों के लोगों ने भी सुरक्षा गार्डों के साथ रात भर शिफ्ट में ड्यूटी दी। रात भर मेडिकल पुलिस भी अलर्ट और पेट्रोलिंग करती रही।

 तेंदुए की दहशत

तेंदुए की तलाश में जुटी एक्सपर्ट की टीम
जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में तेंदुआ देखे जाने के बाद दूसरे दिन रविवार को भी वन विभाग की टीम ने इलाके में जांच की। जागृति विहार एक्सटेंशन के पास के गांवों में मुनादी कराई गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कोई जंगली जानवर दिखे तो इसकी सूचना वन विभाग को दें। लोगों से रात में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई।

 

शुक्रवार की रात डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस के गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में तेंदुआ कैद हो गया। रविवार को वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में टीम ने काली नदी के किनारे व नाले के किनारे बसे गांवों में जांच की।  लेकिन कोई निशान नहीं मिला।

 


वन विभाग की टीम ने मुनादी कराई, ग्रामीणों से पूछताछ की गई
रविवार को वन विभाग की टीम ने सराय काजी, घोसीपुर, हाजीपुर सहित कई गांवों में जांच की। लोगों से अपील की गई कि यदि तेंदुआ जैसा कोई जंगली जानवर दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व वन विभाग को दें। रात को घरों से बाहर न निकलें। कई लोग एक साथ खेतों में जाते हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।