मेरठ: रेप पीड़िता के भाई ने की आत्महत्या, आरोपी बना रहे थे फैसला करने का दबाव, खेत में पेड़ से लटकी मिली लाश
मेरठ में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने दबंगों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह पीड़िता के भाई का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला।
Mon, 30 Jan 2023
| 
मेरठ में एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने दबंगों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह पीड़िता के भाई का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतका के परिजनों का आरोप है कि 2 दिन पहले दुष्कर्म के आरोपी पक्ष के कुछ लोग उनके घर आए और उन्हें धमका कर गए थे। धमकी दी थी कि अगर दुष्कर्म मामले में फैसला नहीं किया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इसी वजह से तनाव में पीड़िता के भाई ने आत्महत्या कर ली।Read Also:-मेरठ : अभी पति की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, देना पड़ा नई नवेली पत्नी की अर्थी को कंधा, 26 जनवरी को हुई थी शादी
शव खेत में पेड़ से लटका हुआ था
मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव का है। जहां रविवार को नितिन नाम के 21 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। दोपहर 11 बजे कुछ लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। तुरंत गांव को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ सेउतरवाया। नितिन की पहचान औरंगाबाद गांव निवासी के रूप में हुई। घटना की जानकारी के बाद युवक के परिजनों को बुलाया गया। वहीं, पुलिस ने शव को मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक रेप पीड़िता का भाई था
ग्रामीणों ने बताया कि युवक 4 भाई बहन है। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर छोटा मृतक था। मृतका से छोटी एक बहन है जो नाबालिग है। उसका एक छोटा भाई है जो स्कूल में पढ़ता है। मृतक मजदूरी करता है, पिता भी मजदूरी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त 2022 में मृतक युवक की नाबालिग बहन को ग्राम प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने 2 अन्य युवकों के साथ घसीटकर अपने घर ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका गलत वीडियो भी बना लियाथा और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

3 लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान, उसका पति व अन्य दोनों आरोपी गैर समुदाय के हैं। मामला सामने आया तो परिजनों ने प्रधान के पति व अन्य दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। आरोपी प्रधान पति शहजाद, आमिर और सलमान पर मुकदमा किया गया था। तब पुलिस ने शहजाद और सलमान को पकड़ा था, वे जेल में हैं। लेकिन तीसरा आरोपी सलमान अभी भी फरार है। अब तक वो पुलिस की पकड़ से बहार है।

केस वापस नहीं लेने पर, जान से मारने की धमकी दी
परिजनों का कहना है कि तभी से आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार पर केस वापस लेने का लगातार दबाव बना रहा था। वे जब चाहते तब पीड़ित पक्ष पर फैसला लेने का दबाव बना रहे थे। दो दिन पहले आरोपी पक्ष के 3 युवक पीड़िता के घर आए और फिर से जान से मारने की धमकी दी।

युवक धमकियों से तनाव में था
परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी पीड़िता के परिवार पर फैसला लेने का दबाव बना रहे थे। जिससे तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नितिन का शव पेड़ पर लटका देख गांव के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में एसओ शिवनारायण का कहना है कि बहन से दुष्कर्म के बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। शव का पीएम करा दिया गया है, शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।