Meerut : बर्फीली हवाएं हाथ पैर कर रही सुन्न, डीएम का आदेश, स्कूल करो 1 जनवरी तक बंद
शीतलहर के चलते जनपद में 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद
Mon, 26 Dec 2022
| 
मेरठ। पिछले दो दिनों में बर्फीली हवाओं से हाथ पैर सुन हो रहे हैं। जिससे जनजीवन प्रभावित है। अभिभावकों की मांग के चलते मेरठ जिलाधिकारी ने 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।Read Also:-शीत लहर ने बढ़ाई गलन क्या रक्त जम जाएगा? कड़ाके की सर्दी के साथ अगले 1 हफ्ते तक घने कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा उत्तर भारत
साल के अंत में सर्दी का सितम देखा जा सकता है। पिछले कुछ दिनों में पारा तेजी से गिरा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार रात तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं असर दिखा रही हैं। जिसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति आने वाले समय में बनी रहेगी। ठंड को बढ़ते देख अभिभावक स्कूलों की छुट्टी की मांग कर रहे थे। जिस को ध्यान में रखते हुए मेरठ जिला अधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार शाम 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी बोर्ड के विद्यालय जो कक्षा 1 से 12 तक हैं बंद करने के आदेश दिए है। वहीं, 2 जनवरी को विद्यालय तय समय पर खुलेंगे।
