मेरठ : गंगा मेले मखदूमपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या, मृतक के खिलाफ 16 से ज्यादा आपराधिक मामले

 हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा मेले में गोली लगने से घायल हुए युवक कोशिन्दर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सोमवार की रात कोशिन्दर और उसके साथियों पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी थी।
 | 
ganga
हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा मेले में गोली लगने से घायल हुए युवक कोशिन्दर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सोमवार की रात कोशिन्दर और उसके साथियों पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस हमले में दो लोगों के गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है। सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। एक युवक के पेट में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हस्तिनापुर खाद में गंगा मेले का आयोजन लोग घाट पर गंगा की पूजा करने पहुंच रहे थे। ऐसे में सोमवार की देर रात दो गुटों ने पहले घाट के किनारे शराब पार्टी की। फिर शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई।Read Also:-UP : सर्राफा कारोबारी को गोली मारने और लूट करने वाले हुए गिरफ्तार, पुलिस ने दो बदमाश समेत तीन को लोगों पकड़ा, पांच दिन पहले हुई थी लूट

 

झगड़ा वर्चस्व की लड़ाई तक पहुंच गया। दोनों गुटों में मारपीट व फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के बीच कौशिन्दर नाम के एक युवक को गोली लगी। जिस में कौशिन्दर की मौत हो गई। कौशिन्दर को गैंगस्टर बताया जा रहा है।
आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों गुटों की ओर से 6 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई थी। मृतक गैंगस्टर है। जिन दो गुटों के बीच फायरिंग हुई उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस आरोपितों की शिनाख्त में जुटी है।

 Image

एसपीआरए केशव कुमार के मुताबिक मृतक के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर के 16 मामले दर्ज हैं। मृतक के परिजनों की तहरीर पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नामजद एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।