UP : सर्राफा कारोबारी को गोली मारने और लूट करने वाले हुए गिरफ्तार, पुलिस ने दो बदमाश समेत तीन को लोगों पकड़ा, पांच दिन पहले हुई थी लूट

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने सराफ की दुकान में घुसकर गोली मार दी, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 | 
BSLR
बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा क्एरिया में दो बाइक सवार बदमाशों ने सराफ की दुकान में घुसकर उसे गोली मार दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के जेवर खरीदने वाले सर्राफा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।Read Also:-UP: बुलंदशहर में ज्वेलरी शोरूम में डकैती का वीडियो हो रहा वायरल, देखें कैसे कुछ ही सेकंड में लूट कर ले गए बदमाश

 

आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, पिस्टल, चाकू और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने औरंगाबाद सराफा और जहांगीराबाद में मेडिकल स्टोर में चोरी की थी। औरंगाबाद पुलिस और बुलंदशहर की स्वाट टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 


ग्राम उतरावली निवासी अरविंद (28) की धमैड़ा अड्डा के पास सर्राफ की दुकान है। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे अरविंद अपने भतीजे के साथ दुकान पर बैठा था। दो ग्राहक भी थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश हथियार लेकर दुकान में घुस गए।

 


बदमाशों की मंशा भांपते हुए सर्राफ अरविंद ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक एक बदमाश ने उनकी कमर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहां से कुछ जेवर लूट कर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल सर्राफ को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

एसपी सिटी, सीओ सिटी व नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सराफ से जानकारी ली। घायल का कहना है कि बदमाशों ने क्या-क्या सामान लूटा है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। बदमाश काले कपड़े में थे और मास्क पहने हुए थे।

 

अन्य आरोपितों की तलाश जारी
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।