मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर करेंगे फूलों की वर्षा, साथ ही करेंगे कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण, हेलीकॉप्टर हुआ रवाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ कुछ देर बाद शिव भक्तों पर आसमान से पुष्प वर्षा करेंगे। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया जाएगा।
 | 
yogi
कुछ ही देर बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिव भक्तों पर आसमान से फूल बरसाएंगे। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर रवाना हो गया है।Read Also:- उत्तर प्रदेश में भयानक बस हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों की भीषण टक्कर, 8 यात्रियों की मौत; दर्जनों लोग हुए घायल

 

 कांवड़ जो अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरेगी। योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाएंगे। मुख्यमंत्री पुरमहादेव मंदिर, बागपत और औघड़नाथ मंदिर और एनएच-58 शिव टोल प्लाजा मोदीपुरम में पुष्प वर्षा करेंगे।

 

इतवार को खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा
मेरठ में खराब मौसम के कारण रविवार को शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा नहीं की गई। इसके बाद कमिश्नर आईजी फायर ब्रिगेड पर चढ़े और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का स्वागत किया। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर का आगमन रद्द कर दिया गया था। अब 25 जुलाई सोमवार को मौसम ठीक रहा तो हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी। रविवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र सिंह सहित अधिकारियों ने मेरठ के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के पास फायर ब्रिगेड पर पुष्पवर्षा की। 

 

मुख्यमंत्री ने शुरुआत की थी कांवड़ियों पर फूलों पुष्प वर्षा की 
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद लगातार कांवड़ियों पर फूलों की बारिश हो रही है. 2017 में योगी के सीएम बनते ही आसमान से फूलों की बारिश होने लगी। 

 

दो साल से कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा नहीं निकली। इस बार पुन: कांवड़ यात्रा हो रही है तो शासन ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने का निर्देश भी दिए। garauv

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।