मेरठ : भारतीय जनता पार्टी नेता के भांजे की सड़क हादसे में मौत, दोस्तों के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था, दिल्ली-मेरठ हाईवे पर पलट गई कार
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर घने कोहरे की वजह से कार एक्सीडेंट में बुधवार देर रात भारतीय जनता पार्टी नेता के भांजे की मौत हो गई। ऋषभ दोस्तों के साथ दिल्ली मेरठ हाईवे पर कार से जा रहा था। कोहरे के कारण हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
Thu, 22 Dec 2022
| 
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर घने कोहरे की वजह से बुधवार देर रात बीजेपी नेता के भांजे की मौत हो गई। ऋषभ दोस्तों के साथ दिल्ली मेरठ हाईवे पर कार से जा रहा था। कोहरे के कारण हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि संजीव गोयल सिक्का उत्तर प्रदेश सहकारी उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष हैं। ऋषभ उनका भांजा था।Read Also:-फिर लौटेगा मास्क और लॉकडाउन! पीएम मोदी की बैठक आज, स्वास्थ्य मंत्री बोले– आज ही पूरे देश में लगेगी पाबंदी
हादसा कंकरखेड़ा के मेरठ के डाबका गांव के पास हुआ। दरअसल मृतक ऋषभ आई20 कार से हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। कार में ऋषभ के साथ दो दोस्त चिराग पुत्र विकास और निशांत गोयल पुत्र अमर चंद्र गोयल निवासी सेक्टर एक माधवपुरम थे। तीनों युवक माधवपुरम में रहते हैं। कार माधवपुरम निवासी ऋषभ जैन पुत्र संजय जैन चला रहा था। तभी अचानक कोहरा बढ़ने के कारण ऋषभ को कुछ दिखाई नहीं दिया। अचानक हैंडब्रेक लगा लें। अचानक हैंड ब्रेक लगने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
देर रात भारतीय जनता पार्टी नेता थाने पहुंचे
मौके पर पहुंची कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऋषभ के परिजनों को सूचना दी गई। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात मंत्री भी थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। ऋषभ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पिता बैंक में मैनेजर हैं। ऋषभ अपने परिवार में इकलौता बेटा था। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।