यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 4 की हुई मौत, एक्सीडेंट में घायलों को बचा रहे थे कार सवार, तभी बस ने कार समेत 3 युवकों को रोंद दिया

 यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 
 | 
YAMUNA
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद एक कार में 3 लोग फंस गए थे। इसी दौरान 4 युवक उन्हें कार से बाहर निकालने लगे। तभी पीछे से आ रही वॉल्वो बस ने सभी को रौंद दिया। हादसे में कार में फंसे तीन युवकों और एक महिला की मौत हो गई।READ ALSO:-मेरठ: 3 बच्चों की मां की हत्या, गर्दन पर मिले निशान, दुष्कर्म की आशंका

सुबह करीब 4:10 बजे आगरा से नोएडा जा रही एक कार अज्ञात कारणों से यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल-स्टोन 56 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा बुरी तरह चीख रहे थे। वे तीनों घायल अवस्था में कार में बुरी तरह फंसे हुए थे।

 यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

इसी दौरान जेवर एयरपोर्ट पर काम करने जा रहे नौहझील के अवाखेड़ा गांव के पुष्पेंद्र चौधरी (27 वर्ष) पुत्र सुग्रीव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र भाव सिंह और बघई के गांव कटलिया निवासी प्रवीण उर्फ पवन (26 वर्ष) पुत्र धर्मवीर वहां से गुजर रहे थे।

 

कार सवारों की चीख सुनकर चारों युवक रुके और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। धर्मवीर ने कार से मासूम बच्ची को बाहर निकाला। पुष्पेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी और पवन चौधरी कार में फंसी महिला को बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही वॉल्वो बस ने कार समेत युवको को रौंद दिया।

 

हादसे में कार में पहले से सवार एक महिला समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। टप्पल थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

 whatsapp gif

बच्ची को लेकर फुटपाथ जाने से  बची जान 
धर्मवीर ने कार में रो रही मासूम बच्ची को बाहर निकाला और फुटपाथ पर ले गया। तभी हादसा हो गया और कार में सवार महिला और उन्हें बचाने वाले 3 युवकों की मौत हो गई। जबकि मासूम बच्ची और युवक धर्मवीर को बचा लिया गया। 

 sonu

सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया, सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। इसमें 3 पुरुष और 1 महिला की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया है।  तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले का निरीक्षण जारी है। 
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।