मेरठ: 3 बच्चों की मां की हत्या, गर्दन पर मिले निशान, दुष्कर्म की आशंका

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है. महिला के गले पर निशान मिले हैं। गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था, जिसमें गांठ लगी हुई थी। शव को देखने से ऐसा लग रहा है मानो उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
 | 
MRT
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है। महिला के गले पर निशान मिले हैं। गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था, जिसमें गांठ लगी हुई थी। शव को देखने से ऐसा लग रहा है मानो उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं. सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर नमूने ले लिए हैं। माना जा रहा है कि किसी ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद शव को जंगल में छोड़ दिया गया।READ ALSO:-काम की खबर : अगर नहीं जानते हैं कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड? तो यहां जानें आपको कैसे मिलेगा पांच लाख रुपये का लाभ

 मृतक महिला फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

महिला सुबह छह बजे खेतों में गई थी
इंचौली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अनुसूचित जाति की महिला अपने खेतों पर काम करने गई थी। उससे पहले पति खेत पर गया था। दोपहर तक खेत पर नहीं पहुंचने पर पति ने घर आकर बच्चों के बारे में पूछताछ की तो बताया कि मां अभी तक खेत से नहीं लौटी है। सुबह 6:00 बजे घर से निकला। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर महिला की तलाश की। दोपहर डेढ़ बजे घर से करीब 500 मीटर दूर मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला।

 

गले में दुपट्टे का फंदा मिला
महिला का गला दुपट्टे से बंधा हुआ था। चेहरे और हाथ पर चोट के निशान थे. सूचना पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और परिजनों से पूछताछ की। वही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। सूचना पर सीओ सदर देहात देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों की ओर से इंचौली थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की आशंका में तहरीर दी गई है।

 

परिवार में दो बेटियां, एक बेटा है
ग्रामीणों के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है, वह अपनी कुछ खेती भी करता है। बेटा एक जगह चमड़े की गेंद बनाने का काम करता है। वहीं बेटी बीकॉम और कक्षा नौ की छात्रा है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।