25 फीट की ऊंचाई से पिंजरे से गिरे इस कंपनी के CEO ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, मौत का वीडियो हुआ वायरल....

हैदराबाद में कंपनी की रजत जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में CEO की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। विस्टेक्स के CEO संजय शाह की शुक्रवार को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कंपनी के रजत जयंती समारोह के दौरान एक दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई। समारोह के दौरान अमेरिका स्थित CEO संजय शाह (56) और उनकी कंपनी के अध्यक्ष राजू दातला (52) लोहे के पिंजरे में थे। जिसे क्रेन की मदद से ऊंचाई पर लटकाया गया।
 | 
HAIDRABAD
हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना में, विस्टेक्स कंपनी के CEO की कंपनी के रजत जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ऊंचाई से गिरने के बाद मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि निजी कंपनी विस्टेक्स के CEO की शुक्रवार को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कंपनी के रजत जयंती समारोह के दौरान एक दुर्घटना के बाद मौत हो गई। समारोह के दौरान अमेरिका स्थित CEO संजय शाह (56) और उनकी कंपनी के अध्यक्ष राजू दातला (52) लोहे के पिंजरे में थे। जिसे क्रेन की मदद से ऊंचाई पर लटकाया गया।READ ALSO:-  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला शख्स गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने खोली 24 साल के मास्टरमाइंड पूरी हिस्ट्री

 

इस पिंजरे का निचला हिस्सा धातु का बना हुआ था और इसके चारों ओर लकड़ी की बाड़ लगी हुई थी। पिंजरा 6 मिमी केबल का उपयोग करके 25 फीट की ऊंचाई पर क्रेन से लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि जैसे ही लोहे का पिंजरा नीचे किया जा रहा था, केबल एक तरफ से टूट गई और दोनों कंक्रीट स्टेज पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान संजय शाह की मौत हो गयी। 

 


पुलिस ने बताया कि राजू दातला की हालत गंभीर है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए घटना के वीडियो में दो लोगों को फर्श पर गिरते हुए दिखाया गया है। इस कार्यक्रम में कंपनी के करीब 700 कर्मचारी मौजूद थे। इस सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में कंपनी के सीईओ संजय शाह अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। 

 whatsapp gif

पुलिस ने कहा कि संजय शाह को पैर और हाथ में चोटें आईं और राजू दतला को सिर में चोट लगी। निजी फर्म के एक अन्य अधिकारी की शिकायत के आधार पर रामोजी फिल्म सिटी इवेंट मैनेजमेंट अथॉरिटीज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304 (ए), 336, 287 आर/डब्ल्यू और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।