एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने वाला शख्स गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने खोली 24 साल के मास्टरमाइंड पूरी हिस्ट्री

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो केस: रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि नवंबर में AI की मदद से एक्ट्रेस का एक फर्जी वीडियो वायरल किया गया था। 
 | 
Rashmika Mandanna
शनिवार को दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वायरल वीडियो मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस पिछले कई दिनों से इस मामले की जांच कर रही है। जहां 'एनिमल' एक्ट्रेस रश्मिका का चेहरा ब्रिटिश इंफ्यूलेंसर ज़ारा पटेल के साथ आरोपी द्वारा बदल दिया गया था। इस मामले में एक्ट्रेस ने 10 नवंबर 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। READ ALSO:- सबसे धार्मिक चोरों का कारनामा, ATM में बुजुर्ग से की ठगी, पैसे निकालने से पहले ATM को छूकर मत्था भी टेका, देखें वीडियो

 

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले में पुलिस को सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वही इस मामले का मास्टरमाइंड था। आरोपी पहले भी साइबर क्राइम से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा है। 

 


पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 
हाल ही में खबर आई थी कि पुलिस ने रश्मिका मंदाना डीप फेक केस में चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये वो लोग थे जिन पर एक्ट्रेस का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप था। अब दो महीने की जांच और निशानदेही के बाद पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हो पाई है। 

 

पुलिस ने आरोपी की पूरी कुंडली खोल दी
आधिकारिक बयान में पुलिस ने आरोपियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जहां DCP IFSO यूनिट के हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी की उम्र 24 साल है, जिसका नाम इमानी नवीन है। जिसे आंध्र प्रदेश के गुंटूर से गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने आरोपी का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है। वह रश्मिका मंदाना का फैन पेज चलाते हैं। पुलिस ने सभी डेटा और सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। 

 

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो कब हुआ वायरल?
रश्मिका मंदाना का यह वीडियो 6 नवंबर 2023 को इंटरनेट पर अपलोड किया गया था। जहां आरोपी ने एआई की मदद से ब्रिटिश और भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ज़ारा पटेल के चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगाया था। फिर उन्होंने दावा करना शुरू कर दिया कि ये लड़की रश्मिका है। वीडियो में वह स्पेगिटी पहने हुए लिफ्ट में चढ़ती नजर आ रही थीं। 

 whatsapp gif

सिर्फ रश्मिका ही नहीं
रश्मिका के बाद आलिया भट्ट, काजोल, सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो सामने आए थे। वहीं, केंद्र सरकार भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने सोशल मीडिया के लिए सख्त नियम बनाने की बात कही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।