6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के चुनाव, UP के घोसी से समाजवादी पार्टी आगे; BJP 4, कांग्रेस-JMM एक-एक सीट पर आगे

घोसी समेत देश के विभिन्न राज्यों की कुल सात विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। I.N.D.A.बनाम NDA गठबंधन के बीच चल रही लड़ाई का यह पहला लिटमस टेस्ट है। 
 | 
GHOSI
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धूपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुप्पली और त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीटें शामिल हैं।READ ALSO:-महंगाई को लेकर सतर्क हुई केंद्र सरकार, त्योहारों के सीजन में उठाया बड़ा ये कदम

 

त्रिपुरा की दो सीटों में से धनपुर सीट पर BJP ने जीत दर्ज की है। BJP उम्मीदवार बिंदू देबनाथ ने CPI (M) उम्मीदवार कौशिक चंदा को 18871 वोटों से हराया है। 

 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11:20 बजे तक छह सीटों में से BJP त्रिपुरा, बंगाल और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी, केरल में कांग्रेस और झारखंड में एक सीट पर JMM आगे चल रही है। 

 

इन 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों- घोसी UP), बागेश्वर (Uttarakhand), डुमरी (Jharkhand), बॉक्सनगर और धनपुर (Tripura) पर I.N.D.I.A गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। I.N.D.I.A गठबंधन दल बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।

 Bypoll Election

राज्यवार सीटों की स्थिति...
  • UP की घोसी सीट: यहां I.N.D.I.A गठबंधन और BJP के बीच सीधा मुकाबला है।  I.N.D.I.A गठबंधन से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह मैदान में हैं। BJP से दारा सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। चौहान SP से BJP में आये हैं। फिलहाल SP के सुधाकर BJP के दारा सिंह से 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 

 

  • झारखंड की डुमरी सीट पर उपचुनाव: 2019 चुनाव में BJP के प्रदीप साहू को 36,013 वोट मिले अगर यशोदा देवी के वोट में प्रदीप साहू का वोट जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 72853 हो जाता है, जबकि दिवंगत जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे। 

 

छठा दौर

  • I.N.D.A. प्रत्याशी बेबी-20303 NDA प्रत्याशी यशोदा देवी-22772

  • उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से BJP की पार्वती दास कांग्रेस के बसंत कुमार से 1700 वोटों से आगे चल रही हैं। विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद BJP ने इस सीट पर उनकी पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

 

  • त्रिपुरा की बॉक्सनगर और धनपुर सीट: बॉक्सनगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन CPI(M) के मिजान हुसैन से 25,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। त्रिपुरा की धनपुर सीट पर BJP के बिंदू देबनाथ अपने CPI(M) प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंद्र से लगभग 6,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

  • केरल की पुथुप्पल्ली सीट: यहां से कांग्रेस के चांडी औमान CPI(M) के जैक सी थॉमस से 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। पुथुपल्ली सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की मृत्यु के बाद खाली हो गई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है। BJP ने वरिष्ठ नेता लिजिन लाल को उम्मीदवार बनाया है। 

 

  • पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट: सबसे चौंकाने वाले रुझान इसी सीट से सामने आ रहे हैं। यहां BJP प्रत्याशी तापसी रॉय करीब 1500 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने CPI(M) उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया है। 

 Ghosi Seat

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर सबसे ज्यादा वोटिंग, उप्र की घोसी में सबसे कम वोटिंग
चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट पर सबसे ज्यादा 89.20 फीसदी वोट पड़े। वहीं UP की घोसी सीट पर सबसे कम 50.77 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा त्रिपुरा की धनपुर सीट पर 83.96%, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर 78.19%, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 72.86%, झारखंड की डुमरी सीट पर 64.85% और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44% वोट पड़े।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।