Rover 'Pragyan' Latest Video: चांद पर शिव शक्ति पॉइंट पर ऐसे टहल कदमी कर रहा रोवर 'प्रज्ञान', ISRO ने रोवर का नया वीडियो जारी किया
SRO का प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट पर सैर कर रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद रोवर को लैंडर से बाहर निकलते देखा गया। इसका वीडियो SRO ने जारी किया है।
Aug 26, 2023, 19:36 IST
| 
चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजे गए प्रज्ञान रोवर को 'शिव शक्ति' बिंदु पर चलते देखा गया है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (SRO) द्वारा रोवर का एक नया वीडियो जारी किया गया है। शनिवार को जारी नए वीडियो में चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर को विक्रम लैंडर से बाहर निकलते देखा जा सकता है। लैंडर से बाहर आने के बाद वह चंद्रमा की सतह पर काफी दूर तक जाता नजर आ रहा है। READ ALSO:-इनकम टैक्स की आयकरदाताओं को चेतावनी, नहीं किया ये काम तो इनवैलिड हो जाएगा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)
इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। इसरो द्वारा जारी किया गया वीडियो 40 सेकेंड का है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान जिस स्थान पर उतरा है। वह स्थान अब शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जायेगा।
... ... and here is how the Chandrayaan-3 Rover ramped down from the Lander to the Lunar surface. pic.twitter.com/nEU8s1At0W
— ISRO (@isro) August 25, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसरो टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की लैंडिंग साइट के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जहां हमारा चंद्रयान उतरा वह स्थान अब 'शिव शक्ति' बिंदु कहलाएगा।
उन्होंने कहा, 'चंद्रयान-3 का लैंडर जिस स्थान पर उतरा, उसे अब 'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा। शिव का संकल्प मानवता के कल्याण का है और शक्ति हमें उन संकल्पों को पूरा करने की शक्ति देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'चंद्रमा का शिव शक्ति बिंदु हिमालय से कन्याकुमारी तक जुड़ाव का भी अहसास कराता है।'
प्रज्ञान रोवर का पहला वीडियो
चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग के बाद इसरो ने शुक्रवार को विक्रम लैंडर का पहला वीडियो जारी किया। 30 सेकेंड का यह वीडियो विक्रम लैंडर में लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया था। एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा गया, '...और इस तरह चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से निकलकर चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया।'
चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग के बाद इसरो ने शुक्रवार को विक्रम लैंडर का पहला वीडियो जारी किया। 30 सेकेंड का यह वीडियो विक्रम लैंडर में लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया था। एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में कहा गया, '...और इस तरह चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से निकलकर चंद्रमा की सतह पर पहुंच गया।'
चंद्रयान-3 मिशन बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया। भारत चंद्रमा के इस हिस्से में अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। वहीं, भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश है।
