Rapido Bike : रैपिडो चालक ने की छेड़खानी-चलती रैपिडो से महिला ने लगाई छलांग, देखें खौफनाक VIDEO....

Rapido Bike : बेंगलुरू में ओटीपी चेक करने के बहाने रैपिडो चालक ने एक महिला से छेड़खानी की, जिसके बाद महिला ने चलती बाइक से छलांग लगा दी।
 | 
RAPIDO
बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला चलती रैपिडो बाइक से कूद गई। जानकारी के अनुसार रेपिडो चालक महिला का मोबाइल फोन छीनकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। और उसे गलत रास्ते पर ले जा रहा था। जिससे महिला चलती बाइक से कूद गई। रिपोर्ट के मुताबिक, रैपिडो चालक ने महिला से ओटीपी देखने के बहाने महिला का मोबाइल ले लिया और छेड़खानी करने लगा।Read Also:-बड़ा नक्सली हमला, 11 जवान शहीद; IED लगाकर किया ब्लास्ट

 


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, डीसीपी नॉर्थईस्ट लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में पहली बार आई है। आरोपी के खिलाफ धारा 354 और 366 (kidnapping) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 monika

रैपिडो चालक महिला को गलत दिशा में ले जा रहा था
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने 21 अप्रैल को इंदिरानगर से बाइक बुक की थी और चालक ने उससे ओटीपी चेक करने के लिए फोन मांगा और गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगा। जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर चालक ने बाइक नहीं रोकी और छेड़खानी करने लगा, वह महिला को एयरपोर्ट की ओर ले जा रहा था। 

 price

पुलिस ने आरोपी रैपिडो चालक को गिरफ्तार कर लिया
जिसके बाद महिला चलती बाइक से कूद गई। इस मामले के बाद सभी कैब, बाइक टैक्सी सेवा प्रदाताओं को बुलाया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। वहीं आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, नियुक्ति के वक्त कंपनियों को अपने स्टाफ का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन करने की सख्त जरूरत होती है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।