बड़ा नक्सली हमला, 11 जवान शहीद; IED लगाकर किया ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया। इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों और 1 ड्राइवर की जान चली गई। 
 | 
दंतेवाड़ा हमला

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। 

बताया जाता है कि अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल को रवाना किया गया था। जहां नक्सल विरोधी अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया। इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों और 1 ड्राइवर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जवानों की जवाबी कारवाई में कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं।
दरअसल नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर के पालनार मार्ग में यह ब्लास्ट किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को इस क्षेत्र में नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर गए थे। तलाशी अभियान के बाद सभी जवान वापस लौट रहे थे, तभी माओवादियों ने आईडी विस्फोट कर दिया। बताया जा रहा है की हमले के बाद नक्सली जवानों पर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। मौके पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस हमले के बाद आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सीएम बोले मिटा देंगे नक्सलियों का नामो निशान

11 जवानों के शहीद होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी भी नक्सली को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश से नक्सलवाद को खत्म करके मानेंगे। नक्सलियों से लड़ाई अंतिम दौर में है, जल्द ही नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा। वहीं हमले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने भी भूपेश बघेल से फोन पर जानकारी ली है। उन्होंने सीएम बघेल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।