तेंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों की पिकअप 20 फीट गहरी खाई में गिरी, 18 की हुई मौत; 10 से ज्यादा हुए घायल
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप वाहन के खाई में पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर तेंदू पत्ता संग्राहक थे।
Updated: May 20, 2024, 17:42 IST
|

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेंदू पत्ता तोड़ने गए मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 18 मजदूरों की पिकअप के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि दस से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और पिकअप के नीचे दबे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मजदूर पिकअप के पास पड़े हुए नजर आ रहे हैं। READ ALSO:-UP : हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, हादसे में मेरठ निवासी की मौत, 20 से ज्यादा घायल; दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 20, 2024
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति…
हादसा कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव में हुआ। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जंगल से तेंदू पत्ता तोड़कर मजदूर पिकअप से लौट रहे थे। पिकअप में करीब 40 मजदूर सवार थे। इसी दौरान रास्ते में पिकअप अनियंत्रित हो गई और 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 18 मजदूरों की दबकर मौत हो गई. चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।
हादसे के बाद जंगल में चीख पुकार मच गई
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाने की पुलिस ने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को पिकअप के नीचे से निकालना शुरू किया। कुछ देर बाद अन्य थानों की पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सभी घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी दी
पिकअप में सवार सभी लोग सेम्हारा गांव के रहने वाले हैं। इस मौसम में ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य करते हैं। सोमवार की सुबह करीब 40 बैगा आदिवासी महिला-पुरुष तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए पिकअप में सवार होकर जंगल गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे लौट रहे थे। इसी दौरान बहपानी गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में 18 महिला-पुरुष मजदूरों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग घायल हो गये। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा रायपुर से सीधे कवर्धा के लिए रवाना हो गए हैं। वे कवर्धा जाकर घायलों से मिलेंगे। विजय शर्मा कवर्धा के विधायक भी हैं। हादसे के बाद उन्होंने तुरंत मीटिंग रद्द कर दी और कवर्धा के लिए रवाना हो गए। जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मृतकों में 14 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया
हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'एक्स' पर ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ''कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों की मौत और 4 के घायल होने की दुखद खबर मिल रही है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।'' मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।