इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को मारा थप्पड़-फिर बोला SORRY, उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज था; देखें वीडियो

इंडिगो फ्लाइट में पायलट से मारपीट के आरोपी साहिल कटारिया के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में इंडिगो एयरलाइंस ने एक आंतरिक समिति का गठन किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल को 'नो-फ्लाई' लिस्ट में डाला जा सकता है। 
 | 
FIGHT IN FLIGHT
इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री द्वारा पायलट के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। यात्री की पहचान साउथ दिल्ली निवासी साहिल कटारिया के रूप में हुई है। साहिल ने अनूप कुमार नाम के पायलट के साथ मारपीट की थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब साहिल को अपने किए पर पछतावा हो रहा है। और वह अपने किये पर शर्मिंदा है। इसके लिए साहिल ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। READ ALSO:-मेरठ: डेढ़ करोड़ का सोना लेकर दो बंगाली कारीगर फरार, काम करने के लिए दिया था

 

दरअसल, सोमवार 14 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट 6E2175 के उड़ान भरने में देरी हो गई। फ्लाइट सुबह 7 बजे दिल्ली से गोवा के लिए रवाना होनी थी, फ्लाइट में सुबह से ही यात्री बैठे हुए थे। कुछ देर बाद बताया गया कि फ्लाइट सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद यात्रियों को 12:30 बजे का समय बताया गया। इसके बाद करीब 2:30 बजे विमान के दरवाजे बंद कर दिए गए। इसके बाद पायलट अनूप कुमार ने यात्रियों को बताया कि फ्लाइट में और देरी हो रही है और ATC ने अभी तक उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी है। 

 

इस पर साहिल भड़क गया और उसने पायलट पर हमला कर दिया और उसे थप्पड़ मार दिया। साथ ही धमकी भी दी थी। इस दौरान वहां मौजूद एयर होस्टेस ने भी साहिल को समझाने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद एक अन्य यात्री ने साहिल को पकड़कर रोक लिया। इसके बाद क्रू मेंबर ने CISF को इसकी जानकारी दी। 

घटना के बाद साहिल को फ्लाइट से उतार दिया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शाम करीब पांच बजे CISF ने साहिल को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। इसी दौरान एक शख्स उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जिस पर साहिल ने हाथ जोड़कर सॉरी सर कहा, वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा नो सॉरी। 

 


इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गयी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शख्स के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली और गोवा के बीच इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2175 के सह-पायलट और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने साहिल कटारिया के खिलाफ उड़ान में उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया (Punishment For Intentionally Causing Hurt), 341 (Punishment for wrongful stopping) और 290 (Punishment for causing public nuisance) के तहत मामला दर्ज किया गया है और विमान नियमावली की धारा 22 की जांच शुरू कर दी गई है।

 whatsapp gif

'नो फ्लाई लिस्ट' में डालने पर विचार
इस बीच, इंडिगो एयरलाइंस ने मामले को सुलझाने के लिए सोमवार को एक आंतरिक समिति का गठन किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल को 'नो-फ्लाई' लिस्ट में डाला जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि समिति साहिल कटारिया को अभद्र व्यवहार की श्रेणी में 'नो फ्लाई लिस्ट' में डालने पर चर्चा करेगी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।