मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी, 'मुझे 20 करोड़ दो, नहीं तो मरना पड़ेगा', कहा-हमारे पास देश के सबसे अच्छे शूटर हैं; FIR हुई दर्ज
मुकेश अंबानी को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात शख्स ने ईमेल के जरिए अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की है। शख्स ने धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि अगर उसे 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो उसके पास बेहतरीन शार्प शूटर हैं जिनकी मदद से वह अंबानी को मार डालेगा।
Oct 28, 2023, 13:47 IST
| 
भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी को एक अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। शख्स ने ईमेल पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। शख्स ने 20 करोड़ रुपये न देने के बदले में जान से मारने की बात लिखी है। शख्स ने ईमेल में यह भी बताया है कि उसके पास बेहतरीन शार्प शूटर हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Read Also:-ट्रैफिक चालान: बच्चे कार, बाइक, स्कूटर चलाते पकड़े गए तो माता-पिता जाएंगे जेल! जानिए क्या है ये नियम है....
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी की Email ID पर इनबॉक्स में एक ईमेल आया। इस Email में अंग्रेजी में लिखा था कि अगर मुकेश अंबानी ने उस अनजान शख्स को 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उन्हें मार डालेगा। ईमेल में यह भी लिखा है कि वह व्यक्ति भारत के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों में से एक है। मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है।
Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani received death threat on email on 27th October, threatening to shoot him if he failed to pay Rs 20 crores. Case registered under sections 387 and 506 (2) IPC in Gamdevi PS of Mumbai: Police
— ANI (@ANI) October 28, 2023
गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले 6 अक्टूबर 2022 को उन्हें धमकी देने वाले एक शख्स को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय राकेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई थी।
आपको बता दें कि आरोपी शख्स ने 5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन के एक अस्पताल में फोन कर अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं आरोपी ने पूरे अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी युवक बेरोजगार है।
