मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से फैली आग, पुजारी समेत 14 झुलसे;

 मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में हुए भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। उज्जैन महाकाल मंदिर में भयानक हादसा हो गया। आरती के दौरान मंदिर में आग लग गई, हादसे में मुख्य पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। 
 | 
Ujjain
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बड़ा हादसा हो गया है। होली उत्सव के दौरान भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से वहां आग फैल गई। 13 पुजारियों और सेवक झुलस गए। घायलों का इलाज उज्जैन के जिला अस्पताल में जारी है। महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान घायल होने वालों में मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामण गेहलोत शामिल हैं।Read also:-UP : होली मिलन कार्यक्रम में पाश सोसाइटी में अर्धनग्न विदेशी डांसरों के वैले डांस पर जमकर थिरके लोग, खूब उड़ाए नोट और शराब के जाम

 Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates

पुजारी आशीष शर्मा ने बताया, महाकाल मंदिर में पारंपरिक होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा था। गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई। मंदिर के पुजारी भी घायल हो गए। हम उन्हें अस्पताल ले गये। 

 


पूजा-आरती के दौरान लगी आग
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि भस्म आरती के दौरान जब पूजा-आरती चल रही थी तभी आग लग गई। बाबा की कृपा से कोई बड़ी घटना नहीं घटी। मैं महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग ठीक हो जाएं।'

 Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates

हादसे के वक्त सीएम का बेटा मंदिर में था
हादसे के वक्त मंदिर में हजारों लोग मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। हादसे के वक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी मंदिर में थे। यह बाबा महाकाल की कृपा थी कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 


ये हुए घायल
हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामण गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौड़, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक व पुजारी घायल हो गए। जल गया. गया। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 KINATIC

इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की और जानकारी ली. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।