UP : होली मिलन कार्यक्रम में पाश सोसाइटी में अर्धनग्न विदेशी डांसरों के वैले डांस पर जमकर थिरके लोग, खूब उड़ाए नोट और शराब के जाम

भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृन्दावन में मर्यादाओं और सनातनी परंपराओं को तार-तार किया गया। होली समारोह के नाम पर अर्धनग्न विदेशी बालाओं को नचाया गया। और इतना ही नहीं लोगों ने जमकर शराब के जाम भी टकराए।
 | 
MATHURA
एक तरफ मथुरा में होली का त्योहार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनाया जा रहा है। एक पाश सोसाइटी में होली मिलन के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही थी।  यहां होली मिलन के नाम पर पार्टी हुई और शबाब के साथ-साथ शराब का भी जमकर सेवन किया गया। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। कुछ ही देर में ये वीडियो वायरल हो गया। पाश सोसायटी में हुई इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। READ ALSO:-बिजनौर : हुड़दंगियों ने बाइक सवार को रोका, दो मुस्लिम महिलाओं को जबरन लगाया होली का रंग, फेंका पानी, धामपुर में वायरल वीडियो देख एक्शन में पुलिस

 

ब्रज में होली की परंपरा द्वापर युग से समृद्ध है। इसे भगवान कृष्ण और राधारानी की लीलाओं से जोड़कर मनाया जाता है। इसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालु वृन्दावन आते हैं। इस बीच छटीकरा स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में होली के त्योहार की तस्वीर बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

 


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले 21 मार्च को होली के नाम पर कुछ बिल्डरों ने ओमेक्स में बैचलर पार्टी का आयोजन किया था। इसमें विदेशी लड़कियों से डांस करवाया गया और शराब पार्टियां भी हुईं। सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस पार्टी में मथुरा जिले के मशहूर बिल्डर्स शामिल हुए थे। पार्टी के होली कार्यक्रम में जमकर शबाब के साथ-साथ शराब के जाम भी टकराए।

जिले के मशहूर बिल्डर ग्रुप की ओर से होली का आयोजन किया गया था। होली का यह आयोजन दो दिन पहले आयोजित किया गया था। विदेशी लड़कियों पर लाखों रुपए खर्च किए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विदेशी बालाएं अर्धनग्न होकर डांस करती नजर आ रही हैं। 

 KINATIC

SP सिटी  ने बताया कि आवासीय अपार्टमेंट में होली पार्टी के आयोजन की जानकारी मिली है। ओमेक्स में बिना अनुमाई के प्रोग्राम किया। उसमे एक अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में थाना बृंदाबन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और उचित सेक्शन में विधिक कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।