रुद्रप्रयाग में भूस्खलन, 5 की हुई मौत, मलबे में दबी कार; अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand | Today, while opening the road, a vehicle was found in a very badly damaged condition inside the debris and the bodies of 5 people, travelling in it, have also been recovered: Rudraprayag Police
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 12, 2023
(Pic Source: Twitter handle of Rudraprayag Police) pic.twitter.com/5neEUt022g
उधर, चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी के छह मील में शुक्रवार देर शाम चलती आल्टो कार पर पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश की वजह से मंडी के पंडोह में ब्यास नदी उफान पर है। pic.twitter.com/kk25f5jYiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2023
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल, पंजाब समेत 13 राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट है।
- यहां होगी भारी बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु।
- झारखंड, ओडिशा में मध्यम बारिश होगी।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: खराब मौसम की वजह से बिलासपुर में कल भूस्खलन हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2023
(वीडियो सोर्स: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) pic.twitter.com/9NNTyMNXw6
अन्य राज्यों में मौसम का हाल:-
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले कुछ घंटों के लिए मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंबा, सोलन और लाहौल स्पीति के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश | आज सुबह मंडी जिले में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण शिमला जा रही सुंदरनगर इकाई की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया है: हिमाचल सड़क परिवहन निगम pic.twitter.com/KgIIf5C8j9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2023
चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। दिन में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
अगले 24 घंटों के भीतर राज्य में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम समेत कई शहरों में मौसम बदला रह सकता है। भोपाल में बूंदाबांदी भी हो सकती है। जबलपुर-ग्वालियर में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। सुपौल, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। नदी के आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
