पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, दूर-दूर तक गिरी दीवारें

 पटाखा फैक्ट्री में एक और बड़ा हादसा हुआ है। ये हादसा तमिलनाडु के विरुधनगर जिले में हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। 
 | 
TAMIL
पटाखा फैक्ट्री में एक और बड़ा हादसा हुआ है। ये हादसा तमिलनाडु के विरुधनगर जिले में हुआ। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।  हादसा इतना भीषण था कि दूर-दूर तक दीवारें ढह गईं। हाल ही में ऐसा ही एक हादसा मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुआ था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। READ ALSO:-UP : अश्लील वीडियो बनाया, बीफ खिलाने की कोशिश, जबरन पढ़ाया कलमा और कराया धर्म परिवर्तन, विरोध करने पर पिता की हत्या की धमकी

 

हादसे के बारे में फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कुल 8 लोगों की जान चली गई है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हालांकि, अभी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और धमाकों के कारण का पता लगाया जा रहा है।

 


मध्यप्रदेश के हरदा में भी हुआ था धमाका 
इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश में भी एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ था।  7 फरवरी को राजधानी भोपाल से करीब 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके बैरागढ़ इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था और इसके बाद भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

 KINATIC

हरदा हादसे में अब तक हुई 6 गिरफ्तारियां
हरदा शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट और उसके बाद आग लगने से 13 लोगों की मौत के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने 11 फरवरी को 3 और लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि इस मामले में अब तक फैक्ट्री के 2 मालिकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 whatsapp gif

एसपी चौकसे ने बताया कि एमपी पुलिस ने अमन तमखाने (31) और आशीष तमखाने (35) को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया, जबकि अभिषेक अग्रवाल (34) को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पिछले हफ्ते पुलिस ने फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल के साथ-साथ सुपरवाइजर रफीक खान को भी गिरफ्तार किया था। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।