UP : अश्लील वीडियो बनाया, बीफ खिलाने की कोशिश, जबरन पढ़ाया कलमा और कराया धर्म परिवर्तन, विरोध करने पर पिता की हत्या की धमकी

 विरोध करने पर उसने या किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता डर गयी। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जब वह स्कूल जाती थी तो आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले जाता था।
 | 
BLY
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा ने आरोप लगाया कि ड्रग तस्कर अनीस के बेटे सुहैल ने उसका अपहरण कर लिया और अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल किया।  छात्रा से 10 लाख रुपये भी वसूले। पीड़ित छात्रा ने बताया कि सुहैल ने उसे जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश की। छात्रा ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। READ ALSO:-बंद हो जाएगा Paytm पेमेंट बैंक: कैसे चुकाएंगे EMI और बिजली बिल, ये है भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) का जवाब.....

 

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि सुहैल काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। एक दिन उसने उसका अपहरण कर लिया। उसकी अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसे अपना धर्म बदलने के लिए भी मजबूर किया गया। इतना ही नहीं उसे जबरन गोमांस खिलाने की भी कोशिश की गई। छात्रा ने बताया कि उसे मस्जिदों और दरगाहों पर भी ले जाया गया। वहां जबरन उसे कलमा पढ़ाया जाता था। 

 Image

पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी
छात्रा ने बताया कि सुहैल उसे कॉलेज आते-जाते समय परेशान करता था। उसने उससे जबरन शादी की और उसका नाम नुसरत जहां (Fictitious name) रखा। इसके बाद उसने उसे जबरन बीफ खिलाने की भी कोशिश की। जब कोई विरोध करता था तो वह उसे जमकर पीटता था। पीड़ित छात्रा ने बताया कि सुहैल ने उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। 

 KINATIC

बेटी की शादी के लिए पिता ने अपना खेत बेच दिया था 
पीड़िता के पिता ने उसकी शादी करने के लिए अपना दस लाख का खेत बेच दिया था। जब सुहैल को पता चला कि छात्रा की शादी दूसरी जगह होने जा रही है। उसके पिता ने दस लाख की जमीन बेची थी, इसलिए वह अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर छात्रा को धमकाने लगा। छात्रा से दस लाख रुपये भी जबरन ले लिये गये और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। 

 whatsapp gif

सुहैल अभी पुलिस की पकड़ से फरार है
छात्रा की मां का कहना है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है।  इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सुहैल ने उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी है। पुलिस को जल्द से जल्द सुहैल को गिरफ्तार करना चाहिए। इस मामले में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि सुहैल के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सुहैल फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।