Video : सोशल मीडिया पर रहे सावधान, प्यार भरी एक कॉल बना सकती है आपको कंगाल, जानिए दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर प्यार की तलाश करने वालों को सावधान किया है। वीडियो में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के कारण आप कैसे मुसीबत में पड़ सकते हैं।
 | 
DP
बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बनाने के चक्कर में लगे रहते हैं। आजकल साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। ऐसे लोगों को दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि बाबू के जाल में फंसने वाले कैसे धोखा खा सकते हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्त बनाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।Read also:-मौसम अपडेट : अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और जून में सताएगी लू, जानिए क्या है IMD का अलर्ट....

 

दिल्ली पुलिस ने लोगों को दी चेतावनी
दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे सोशल मीडिया पर की गई दोस्ती-प्यार महंगी पड़ सकता है। वीडियो में दिखाया गया कि एक शख्स की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से हुई। दोनों एक दूसरे से खूब बातें करने लगे लेकिन एक दिन लड़की ने शॉपिंग के लिए कुछ पैसे मांगे लेकिन उसके बाद हंगामा मच गया।

 

दरअसल लड़की ने शॉपिंग के लिए पैसे मांगे और पैसे मिलते ही लड़की ने उसे ब्लॉक कर दिया। ये कोई लड़की नहीं बल्कि फेक अकाउंट से फ्रॉड करने वाले लोग बात कर रहे थे। ये लड़का उसके चंगुल में फंस गया। जब उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने कहा कि बाबू ने धोखाधड़ी की है।

 

Video देखें:-


इस वीडियो के जरिए दिल्ली पुलिस ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट की भरमार है, किसी भी मैसेज या अकाउंट को जानने-समझने के बाद ही निजी या वित्तीय फैसले लें। फूल नहीं कूल बनें। अगर आप किसी साइबर अपराध में फंसते हैं तो तुरंत साइबर सेल से संपर्क करें।

 

दिल्ली पुलिस के जागरूकता अभियान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा कि वाह, दिल्ली पुलिस ने लोगों को सावधान करने के लिए क्या शानदार तरीका अपनाया है। एक अन्य ने लिखा कि युवाओं को ऐसे बाबू से दूर रहना चाहिए, नहीं तो धोखा मिलना तय है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को भी ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों को मदद मिल सके। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।