मानवता फिर शर्मसार! सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था एक युवा, वीडियो बनाते रहे लोग, उसकी हुई मौत तो कुछ लोग उस का मोबाइल-फोन लेकर हुए रफूचक्कर

पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज के मुताबिक, पीड़ित पीयूष पाल ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी और जमीन पर गिर गया। इस दौरान उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना रात करीब 9:45 बजे आउटर रिंग रोड पर IIT क्रॉसिंग से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाली लेन पर हुई।
 | 
DLI
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्वी दिल्ली इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय युवा फिल्म प्रोड्यूसर हादसे का शिकार हो गया और करीब आधे घंटे तक खून से लथपथ पड़ा रहा। लोग उसकी सहायताकरने की बजाय उसकी फोटो लेते रहे और वीडियो बनाते रहे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल युवक का मोबाइल फोन भी ले कर भाग गए। हालांकि इस बीच कुछ लोगों ने मदद की और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज में देरी के कारण युवक की मौत हो गई। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश : गर्दन कटी और कई टुकड़ों में दलित महिला का निवस्त्र हालत में मिला शव, बेटी बोली-गैंग रेप कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह घायल अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा था तो लोग उस का वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने में व्यस्त रहे। पास के एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, पीड़ित पीयूष पाल ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी और जमीन पर गिर गया। इस दौरान उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना रात करीब 9:45 बजे आउटर रिंग रोड पर IIT क्रॉसिंग से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाली लेन पर हुई।

 

लड़के की मदद करने के लिए रुके कुछ लोगों में से एक ने कहा कि पाल का बहुत खून बह गया था और आसपास खड़े लोगों ने कहा कि वह कम से कम 30 मिनट तक वहीं पड़ा रहा था। बाद में, कुछ लोग उसे एक ऑटो में बिठाकर पास के एक क्लिनिक में ले गए, जिसने उसे प्रेस एन्क्लेव रोड पर पीएसआरआई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि दुर्घटना रात 9.45 बजे के आसपास हुई थी और उसे रात 11 बजे कुछ चिकित्सा सहायता मिली।

 whatsapp gif

रात करीब साढ़े दस बजे मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मौके पर कोई नहीं मिला। क्योंकि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। शव परीक्षण किया गया और उसका शव अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।