उत्तर प्रदेश : गर्दन कटी और कई टुकड़ों में दलित महिला का निवस्त्र हालत में मिला शव, बेटी बोली-गैंग रेप कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए

बांदा में एक दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव एक चक्की के पास कई टुकड़ों में मिला था। महिला की बेटी का आरोप है कि उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई है।  हालांकि पुलिस इसे हादसा बता रही है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 
 | 
BANDA
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव नग्न अवस्था में और कई टुकड़ों में मिला था।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में महिला की बेटी ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इस घटना को महज हादसा बताया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत चक्की में फंसने से हुई है।READ ALSO:-UP : तीसरी मंजिल पर रस्सी बांधते समय हुआ दर्दनाक हादसा, इलाज के दौरान हुई मौत; देखें Video

 

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव का है। इस गांव में रहने वाली एक दलित महिला की बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  बताया कि गांव के राजकुमार ने उसकी मां को मिल में काम करने के लिए बुलाया था। मां के जाने के 15 मिनट बाद ही वह खुद चक्की घर पहुंच गईं। वहां दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि अंदर से काफी चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। उसने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया, लेकिन जब अंदर देखा तो उसकी मां की लाश कई टुकड़ों में पड़ी थी। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। 

 

पीड़ित से सूचना मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से शिकायत लेकर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को नामजद कर लिया है। हालांकि शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। सीओ नितिन कुमार नारायणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटना का लग रहा है। इसके बावजूद मृतक महिला की बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 whatsapp gif

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी हरकत में आ गई है। भीम आर्मी के जिला संयोजक ने एक दलित महिला को धोखे से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, राष्ट्रीय स्वराज पैंथर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल दिनकर ने भी प्रशासन पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है और सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।