Delhi-NCR में गर्मी का सितम, लू के चलते शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Delhi-NCR समेत देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के आधे से ज्यादा राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है। 
 | 
WEATHER UPDATE
राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर और पश्चिमी भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक मई-जून का महीना काफी गर्म रहने वाला है। यहां ज्यादातर शहरों में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बेहद तेज लू चलने की आशंका है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। Read Also:-गाजियाबाद : दो भाई अपनी ही बहन से करते रहे सामूहिक दुष्कर्म, 22 सप्ताह की गर्भवती हुई तो मां ने करवाया बेटों को गिरफ्तार

 

मौसम विभाग ने 20 मई से 23 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी की आशंका जताई है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,  मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में भी लू चलने की आशंका है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी जिससे दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। 

 


नोएडा-गाजियाबाद में लू को लेकर अलर्ट जारी
वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नोएडा में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। पूरे सप्ताह गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। 

 

मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत शहर और ग्रामीण इलाकों में गर्मी ने लोगों को झुलसाया
रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत शहर और ग्रामीण इलाकों में लू ने लोगों को झुलसा दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 6 दिनों से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ रहा है।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके जारी रहने के कोई संकेत नहीं हैं।

 

रविवार की सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और लू के कारण गर्मी का असर और तेज हो गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी ने शहरवासियों को बेचैन कर दिया है। सुबह से रात तक गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर इसी तरह रहेगा। पिछले 6 दिनों से दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है। 

 

रविवार सुबह से ही तापमान सामान्य से ऊपर था और सूरज की तेज तपिश और लू के कारण गर्मी का असर और तेज हो गया। लगातार बढ़ रही गर्मी ने शहरवासियों को बेचैन कर दिया है। 

 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण वेस्ट यूपी में तापमान बढ़ रहा है।

 

गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा रहेगा
हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।